महिंद्रा ने इस महीने से अपनी पॉपुलर SUV Mahindra Bolero Neo की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है. अब इस SUV का हर वेरिएंट पहले से महंगा हो गया है और कीमत में 30,500 रुपये तक का इजाफा किया गया है. यह बढ़ोतरी महिंद्रा की उस नई प्राइस रिविजन का हिस्सा है, जिसके तहत इससे पहले Thar और XUV 3XO की कीमतें भी बढ़ाई जा चुकी हैं. ऐसे में अगर आप Bolero Neo खरीदने की प्लानिंग बना रहे हैं, तो आइए जान लेते हैं कि किस वेरिएंट की कीमत में कितनी बढ़ोतरी हुई है.
Mahindra Bolero Neo: किस वेरिएंट की कीमत कितनी बढ़ी?
कंपनी ने एंट्री-लेवल N4 Diesel Turbo की कीमत में 14,500 रुपये की बढ़ोतरी की है. वहीं N8 Diesel Turbo अब 19,000 रुपये महंगा हो गया है. इसके अलावा N10 (R) और N10 (O) Diesel Turbo वेरिएंट की कीमत में 29,500 रुपये का इजाफा हुआ है. सबसे बड़ा झटका टॉप मॉडल N11 Diesel Turbo खरीदने वालों को लगा है. इसकी कीमत में 30,500 रुपये की बढ़ोतरी की गई है, जो सभी डीजल टर्बो वेरिएंट्स में सबसे ज्यादा है. दिलचस्प बात यह है कि सबसे कम और सबसे ज्यादा कीमत बढ़ने वाले वेरिएंट के बीच 16,000 रुपये का अंतर है.
ये भी पढ़ें: नई Toyota Hilux की पहली झलक आई सामने, टीजर में दिखा दमदार नया लुक
Mahindra Bolero Neo: इंजन और पावर
कीमत बढ़ने के बावजूद Mahindra ने Bolero Neo में किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया है. यानी न तो इसके फीचर्स में कोई नया अपडेट मिला है और न ही इंजन में. इसमें पहले की तरह ही 1.5-लीटर, 3-सिलेंडर टर्बो-डीजल इंजन मिलता है, जो 100 bhp की पावर और 260 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है, जो पावर को रियर व्हील्स तक पहुंचाता है.
Mahindra Bolero Neo: फीचर्स
इसमें 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है. हालांकि, इसमें Apple CarPlay और Android Auto का सपोर्ट नहीं दिया गया है. SUV में रिवर्स पार्किंग कैमरा, क्रूज कंट्रोल, महिंद्रा का BlueSense कनेक्टिविटी ऐप और स्टीयरिंग पर ऑडियो कंट्रोल जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं. छोटे-मोटे सामान रखने के लिए ड्राइवर सीट के नीचे अंडर-सीट स्टोरेज ट्रे भी दी गई है. वहीं, यह 4 मीटर से छोटी SUV 7-सीटर लेआउट के साथ आती है, जिसमें सबसे पीछे की दो सीटें साइड-फेसिंग जंप सीट्स के रूप में दी गई हैं.
ये भी पढ़ें: Tata Motors ने फिर मारी बाजी! Mahindra को पीछे छोड़ बनी देश की नंबर-2 कार कंपनी, Punch और Nexon ने पलटा स्पोर्ट्स
The post Mahindra Bolero Neo हुई महंगी, खरीदने से पहले जान लें किस वेरिएंट पर कितना बढ़ा दाम appeared first on Naya Vichar.

