Hot News

मुजफ्फरपुर गैस पाइपलाइन ब्लास्ट: प्रिंसिपल की जुबानी सुनिए कैसे हुआ हादसा और बेहोश हो गयीं स्कूली छात्राएं

Muzaffarpur Gas Pipeline Blast: मुशहरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया. नाला निर्माण के दौरान पीएनजी की पाइपलाइन फट गयी, जिससे गैस रिसाव होने लगा. गैस की चपेट में आने से पांच छात्राएं बेहोश हो गयीं. जिस स्कूल के सामने की गैस पाइप फटी, उसके प्रधानाध्यापक स्वामी सुधीर ने पूरी घटना बतायी है. आइए आपको प्रिंसिपल की जुबानी इस पूरी घटना को बताते हैं…

प्रिंसिपल ने कहा, जब गैस पाइप फटा पूरा क्लाउडी हो गया था, गैस का अंधेरा हो गया। बहुत मात्रा में गैस था। उस समय शिशु को अगर छोड़ देते तो अभी मेरे पास पांच बच्चा जो क्रिटिकल कंडीशन में है, हो सकता था कि 20-21 बच्चा बेहोश हो जाता। अफरातफरी मच जाता। गैस की जब मात्रा हल्की कम हुई तब सारे बच्चों को मैंने रिलीज किया। इसी क्रम में साइकिल लेने तक में कुछ बच्चियां बेहोश हो गयीं. हादसे के दौरान जो आवाज हुआ, वो साउंड कोई सामान्य नहीं था। ऐसा लगा जैसे कहीं बम फट गया हो. अभी शिशु लोग ठीक हैं। ये घटना 11:40 से 11:45 के बीच का है.

यह भी पढे़ं: मुजफ्फरपुर के रोहुआ में गैस पाइप लाइन फटी, 5 छात्राएं बेहोश, अस्पताल में भर्ती, स्कूल की छुट्टी

मौके पर मौजूद लोगों ने क्या कहा?

View on Instagram

हादसे की जांच शुरू

पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. यह पता लगाया जा रहा है कि निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन हुआ था या नहीं और पाइपलाइन कैसे क्षतिग्रस्त हुई. प्रशासन ने कहा है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

The post मुजफ्फरपुर गैस पाइपलाइन ब्लास्ट: प्रिंसिपल की जुबानी सुनिए कैसे हुआ हादसा और बेहोश हो गयीं स्कूली छात्राएं appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top