घर के अंदर परिवार के मुखिया साजिद अली का शव पंखे से लटका मिला, जबकि उनकी पत्नी और तीन बच्चों के शव फर्श पर पड़े थे. शुरुआती जांच में पुलिस इसे सामूहिक आत्महत्या का मामला मान रही है, लेकिन मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगी. रायपुर पश्चिम के एडीसीपी राहुल देव शर्मा ने बताया कि सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है और हर पहलू से जांच की जा रही है.
न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, घर के अंदर पति-पत्नी, उनकी दो नाबालिग बेटियों और एक बेटे के शव मिले. फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर इस दर्दनाक घटना के पीछे क्या वजह थी.
The post रायपुर : साजिद अली का शव पंखे से लटका मिला, पत्नी और तीन बच्चों के शव फर्श पर पड़े थे appeared first on Naya Vichar.

