Hot News

IIT की प्रोफेसर को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान, रिसर्च और इनोवेशन में किया शानदार काम

IIT Professor Teachers Award Prof Avlokita Agrawal: 5 सितंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा देश के एक्सीलेंट काम करने वाले शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया जाएगा. इस लिस्ट में एक नाम IIT Roorkee के आर्किटेक्चर और प्लानिंग विभाग की प्रोफेसर अवलोकिता अग्रवाल (Avlokita Agarwal) का है. उन्हें यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान Sustainable Architecture और Built Environment के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए दिया गया है.

संस्थान की प्रोफेसर को यह राष्ट्रीय पुरस्कार शिक्षण के साथ-साथ रिसर्च, इनोवेशन और समाज के लिए किए गए महत्वपूर्ण कार्यों में एक्सीलेंट परफॉर्मेंस के लिए दिया जा रहा है. प्रोफेसर अवलोकिता की इस उपलब्धि से संस्थान का नाम भी रोशन हुआ है.

Sustainable Architecture के क्षेत्र में योगदान

प्रोफेसर अवलोकिता अग्रवाल आर्किटेक्चर और प्लानिंग के फील्ड में काम करती हैं. अब जाकर Sustainable Architecture और Built Environment के क्षेत्र में उनके योगदान को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है.

प्रोफेसर अवलोकिता अग्रवाल की शिक्षा

प्रोफेसर अवलोकिता अग्रवाल मध्य प्रदेश की रहने वाली हैं. उनकी शुरुआती पढ़ाई BSF Senior Secondary School, Tekanpur से हुई है. वे साइंस स्ट्रीम की स्टूडेंट थीं. प्रोफेसर अवलोकिता अग्रवाल ने IIT Roorkee से पढ़ाई की है.

उन्होंने साल 1998 से 2003 के बीच बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर की पढ़ाई की है. इसके बाद IIT Roorkee से ही वर्ष 2005 से 2010 के बीच आर्किटेक्चर में डॉक्टरेट की डिग्री हासिल की. कॉलेज के दौरान वह पढ़ाई के साथ-साथ स्पोर्ट्स, फाइन आर्ट्स और ड्रामेटिक्स जैसी एक्टिविटी में भी एक्टिव रही हैं.

Teachers Day के अवसर पर मिलेगा सम्मान

शिक्षक दिवस के मौके पर प्रोफेसर अवलोकिता को राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया जाएगा. यह सम्मान IIT Roorkee के अन्य प्रोफेसर के लिए उदाहरण है कि अगर वे भी शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर करते हैं तो उन्हें भी राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल सकती है. संस्थान का कहना है कि इस तरह की उपलब्धियां शिक्षकों और रिसर्चर को बेहतर काम करने, नॉलेज विकसित करने और समाज एवं राष्ट्र के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित करती हैं.

IIT Roorkee ट्वीट (PC-X)

संस्थान ने दी प्रोफेसर को राष्ट्रीय सम्मान के लिए बधाई

IIT Roorkee ने प्रोफेसर अवलोकिता अग्रवाल को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है. संस्थान ने कहा कि उनके सम्मान से IIT Roorkee के फैकल्टी की उत्कृष्टता और समाज पर सकारात्मक प्रभाव डालने की भावना को और मजबूती मिलती है.

ये भी पढ़ें: किताबों से आगे जाकर पढ़ाती हैं बांका की ये टीचर, 5 सितंबर को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान

The post IIT की प्रोफेसर को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान, रिसर्च और इनोवेशन में किया शानदार काम appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top