Hot News

Nepal Flood : ‘घबराओ मत, हम बचाने आए हैं…’ त्रिशूली टनल में फंसे मजदूरों को निकालने की कोशिश तेज

Nepal Flood : नेपाल में बाढ़ की तबाही के बीच नुवाकोट के त्रिशूली-3A हाइड्रोपॉवर प्रोजेक्ट की सुरंग से इंसानी आवाजें सुनाई दी हैं. सुरंग के भीतर फंसे लोगों की आवाजें मिलने के बाद नेपाली सेना और आर्म्ड पुलिस फोर्स ने अपना रेस्क्यू ऑपरेशन और तेज कर दिया है, जिससे उनके जिंदा बचने की उम्मीदें बढ़ गई हैं. बाढ़ से मरने वालों की संख्या 1252 पहुंच गई हैं. वहीं 5 हजार से ज्यादा अब भी लापता बताए जा रहे हैं.

अंधेरी सुरंग से आई जिंदा होने की आवाज

नेपाल में भीषण बाढ़ और मलबे की मार झेल रहे त्रिशूली-3A हाइड्रोपॉवर प्रोजेक्ट से एक राहत भरी समाचार सामने आई है. द काठमांडू पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार प्रोजेक्ट की टनल के अंदर फंसे लोगों की आवाजें रेस्क्यू टीम को सुनाई दी हैं. राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के सांसद और पेशे से इंजीनियर श्रीराम न्यौपाने ने सोशल मीडिया पर इस बात की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि टनल के भीतर से इंसानों के बोलने की आवाजें साफ सुनी गई हैं, जिसके बाद सेना और पुलिस के जवानों ने सुरंग के भीतर दाखिल होकर राहत काम को दोगुना तेज कर दिया है.

‘घबराओ मत, हम आ गए हैं’… अंदर से आया जवाब- ‘ओके’

सांसद श्रीराम न्यौपाने के मुताबिक, रेस्क्यू टीम को टनल के अंदर एक से ज्यादा लोगों के बोलने की आवाजें सुनाई दी हैं. जब बचाव दल के जवानों ने सुरंग के मुहाने से जोर से आवाज लगाई, “घबराओ मत, हम तुम्हें बचाने के लिए आ गए हैं,” तो अंदर मलबे में फंसे लोगों ने जवाब में कहा, “ओके.” मलबे के बीच से यह आवाज सुनना राहत टीमों के लिए बड़ा हौसला साबित हुआ है.

सेना और पुलिस ने झोंकी पूरी ताकत

टनल से लोगों की प्रतिक्रिया मिलने के बाद नेपाली सेना और आर्म्ड पुलिस फोर्स (APF) के जवान तेजी से सुरंग के अंदर रास्ता साफ करने में जुट गए हैं. श्रीराम न्यौपाने ने कहा कि बाढ़ के इतने दिनों बाद भी सुरंग से लोगों की आवाजें आना एक बेहद सकारात्मक और उम्मीद जगाने वाला संकेत है. राहत दल अब बेहद सावधानी से मलबा हटा रहे हैं ताकि अंदर फंसे लोगों को बिना किसी नुकसान के जल्द से जल्द सुरक्षित बाहर निकाला जा सके.

ये भी पढ़ें: MP Weather Aaj Ka Mausam: 4 सितंबर को इन जिलों में बारिश के आसार, कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल

The post Nepal Flood : ‘घबराओ मत, हम बचाने आए हैं…’ त्रिशूली टनल में फंसे मजदूरों को निकालने की कोशिश तेज appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top