Dumka Raid at Pankaj Raut House: दुमका के महुआडंगाल इलाके में शनिवार सुबह वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने पंकज रावत के घर पर छापेमारी की. पंकज रावत को दिशोम गुरु एवं झामुमो संस्थापक शिबू सोरेन के पूर्व आप्त सचिव विवेक रावत का भतीजा बताया जा रहा है. कार्रवाई के दौरान इलाके में काफी देर तक गहमागहमी का माहौल बना रहा.
प्रशिक्षु आईएफएस अधिकारी के नेतृत्व में हुई कार्रवाई
जानकारी के अनुसार छापेमारी का नेतृत्व प्रशिक्षु आईएफएस अधिकारी ने किया। संयुक्त टीम में 20 से 25 फॉरेस्ट गार्ड, स्त्री पुलिसकर्मी, नगर थाना और मुफस्सिल थाना की पुलिस शामिल थी. टीम ने घर को चारों ओर से घेरने के बाद अंदर सघन तलाशी अभियान चलाया. तलाशी कई घंटों तक जारी रही.
दुमका: दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पूर्व आप्त सचिव विवेक राउत के भतीजे के घर छापेमारी महुआडंगाल में प्रशिक्षु आईएफएस के नेतृत्व में वन विभाग, फॉरेस्ट गार्ड और पुलिस की संयुक्त टीम ने पंकज रावत के घर सर्च अभियान चलाया.#BreakingNews #Dumka #Jharkhand #PrabhatKhabarJharkhand pic.twitter.com/u5tZxOlDu1
— Naya Vichar Jharkhand (@jharkhand_pk) July 18, 2026
“>
घर के अंदर की गई गहन तलाशी
छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने घर के विभिन्न हिस्सों की बारीकी से जांच की. हालांकि कार्रवाई के दौरान क्या-क्या जांच की गई और टीम किस उद्देश्य से पहुंची थी, इस संबंध में किसी अधिकारी ने आधिकारिक जानकारी नहीं दी.
तलाशी के बाद स्थानीय लोगों ने उठाई मांग
सर्च अभियान समाप्त होने के बाद स्थानीय लोगों ने अधिकारियों से लिखित रूप में यह प्रमाणित करने की मांग की कि जांच के दौरान घर से कोई आपत्तिजनक या अवैध सामग्री बरामद नहीं हुई है. इस संबंध में अधिकारियों ने मौके पर कोई सार्वजनिक टिप्पणी नहीं की.
कार्रवाई के कारणों पर विभाग की चुप्पी
वन विभाग और पुलिस की ओर से अब तक छापेमारी के कारणों का खुलासा नहीं किया गया है. यह कार्रवाई किस मामले में की गई और जांच का आधार क्या था, इसे लेकर विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. ऐसे में पूरे मामले को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं.
यह भी पढ़ें: धनबाद के पाथरडीह में बेल्ट से बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल, तीन युवक लापता
यह भी पढ़ें: हजारीबाग में बढ़ा रसेल वाइपर का आतंक, मुफस्सिल थाने के सिरिस्ता से लेकर शिक्षक के घर तक पहुंचा जहरीला सांप
The post शिबू सोरेन के पूर्व आप्त सचिव के भतीजे के घर वन विभाग की छापेमारी appeared first on Naya Vichar.

