Hot News

सहरसा के आदित्य कुमार, NEET में पाई सफलता, सच हुआ MBBS का सपना

NEET Success Story: नीट यूजी परीक्षा का रिजल्ट जारी किया जा चुका है. इस बार के रिजल्ट में बिहार के छात्रों का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा. इन्हीं में से एक सहरसा जिले के आदित्य कुमार हैं, जिन्होंने 720 में से 571 मार्क्स लाकर AIR रैंक 22,888 हासिल किया है. अब आदित्य का डॉक्टर बनने का सपना पूरा होगा. इस रैंक पर उन्हें बिहार में कोई मेडिकल कॉलेज मिल जाएगा.

गांव से हुई पढ़ाई, NEET की तैयारी के लिए कोटा गए

Gen-EWS कैटेगरी रैंक 2,710 के साथ आदित्य का प्रशासनी मेडिकल कॉलेज में एडमिशन पक्का है. आदित्य के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचने का सपना देखना भी इतना आसान नहीं था. उनकी शुरुआती पढ़ाई उनके गांव लगमा से हुई है. नीट की तैयारी के लिए आदित्य कोटा गए, वहां उन्होंने कड़ी मेहनत की. शुरुआत में आदित्य को थोड़ी दिक्कतें आईं लेकिन समय के साथ उन्होंने खुद को एडजस्ट कर लिया.

आदित्य कुमार रिजल्ट

माता-पिता ने किया सपोर्ट

आदित्य कुमार सहरसा जिले के सोनवर्षा राज प्रखंड स्थित लगमा गांंव के निवासी हैं. उनके पिता मुकेश कुमार और मां मुनचुन देवी ने उन्हें हमेशा अच्छा स्कोर हासिल करने के लिए मोटिवेट किया है. आज इसी का नतीजा है कि उन्होंने नीट में सफलता पाई है. आदित्य भी अपनी सफलता का क्रेडिट माता-पिता को देते हैं.

NEET रिजल्ट में बिहार का प्रदर्शन अच्छा रहा

आदित्य कुमार ने NEET में सफलता हासिल करके न सिर्फ अपने जिले का बल्कि पूरे बिहार का नाम रोशन किया है. इस बार के रिजल्ट में बिहार का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा. इस बार के रिजल्ट में देशभर के 66 शहरों से टॉपर्स निकले हैं. 705 से अधिक मार्क्स हासिल करने वाले टॉप 17 कैंडिडेट्स आठ राज्यों, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, तमिलनाडु और तेलंगाना से हैं.

यह भी पढ़ें- एक ही घर से निकले दो ‘धुरंधर’, भाई-बहन ने अपने दूसरे प्रयास में NEET में पाई सफलता

The post सहरसा के आदित्य कुमार, NEET में पाई सफलता, सच हुआ MBBS का सपना appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top