Hot News

Jana Nayagan Advance Booking: रांची-पटना में फीका रिस्पॉन्स, फिर भी करोड़ों में पहुंची ‘जन नायकन’ की एडवांस बुकिंग

Jana Nayagan Advance Booking: थलपति विजय की आखिरी फिल्म कही जा रही ‘जन नायकन’ रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग में शानदार प्रदर्शन कर रही है. लंबे समय तक CBFC सर्टिफिकेशन की वजह से अटकी रहने के बाद अब यह फिल्म 23 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है. फिल्म की एडवांस बुकिंग 18 जुलाई से शुरू हो चुकी है और शुरुआती आंकड़े काफी दमदार सामने आ रहे हैं. हालांकि, हिंदी वर्जन के लिए अभी शोज की संख्या काफी कम है, वहीं रांची और पटना जैसे शहरों में तमिल शोज को भी रफ्तार पकड़नी बाकी है. ऐसे में आइए जानते हैं ‘जन नायकन’ की एडवांस बुकिंग का लेटेस्ट अपडेट.

Jana Nayagan Advance Booking Collection: एडवांस बुकिंग में कितनी हुई कमाई?

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, 20 जुलाई शाम 5 बजे तक ‘जन नायकन’ ने एडवांस बुकिंग से 10.86 करोड़ रुपये (ब्लॉक सीट्स सहित ग्रॉस) की कमाई कर ली है. वहीं, ब्लॉक सीट्स के बिना फिल्म की एडवांस बुकिंग 7.17 करोड़ रुपये रही है. अब तक फिल्म के 2,82,735 टिकट बिक चुके हैं और इसके लिए 3,976 शोज लगाए गए हैं. ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि रिलीज के करीब आते-आते इन आंकड़ों में और तेजी देखने को मिल सकती है.

Jana Nayagan State Wise Booking: किस राज्य से मिल रहा सबसे ज्यादा रिस्पॉन्स?

फिल्म को सबसे ज्यादा रिस्पॉन्स तमिलनाडु से मिल रहा है. यहां से एडवांस बुकिंग में 4.72 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ है. इसके बाद कर्नाटक दूसरे नंबर पर है, जहां से 3.43 करोड़ रुपये की कमाई हुई है. वहीं केरल ने 1.55 करोड़ रुपये का योगदान दिया है.

हिंदी वर्जन की बात करें तो फिलहाल इसके लिए सिर्फ 6 शोज ही खुले हैं. अभी तक हिंदी वर्जन में एक भी टिकट नहीं बिका है, इसलिए इसकी कमाई शून्य है. ऐसे में इसे कमजोर रिस्पॉन्स नहीं माना जा सकता, क्योंकि अभी शोज की संख्या बहुत कम है.

Jana Nayagan City Collection: किन शहरों में सबसे ज्यादा बिके टिकट?

शहरों की बात करें तो बेंगलुरु सबसे आगे है, जहां फिल्म ने 3.45 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग की है. चेन्नई से 1.30 करोड़ रुपये की कमाई हुई है और यहां ऑक्यूपेंसी 87 प्रतिशत से ज्यादा दर्ज की गई है. वहीं कोयंबटूर से फिल्म ने 50.56 लाख रुपये का कारोबार किया है. इसके अलावा हैदराबाद, मदुरै, तिरुवनंतपुरम और कोच्चि से भी फिल्म को शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है.

Jana Nayagan Ranchi-Patna Booking: रांची और पटना में कैसा है फिल्म का हाल?

रांची और पटना में फिल्म के तमिल भाषा वाले शोज को फिलहाल सीमित रिस्पॉन्स मिल रहा है. रांची में तमिल भाषा में फिल्म ने 30.28 हजार रुपये की एडवांस बुकिंग की है और यहां ऑक्यूपेंसी करीब 2 प्रतिशत दर्ज की गई है. वहीं पटना में 28.03 हजार रुपये की एडवांस बुकिंग हुई है, जबकि यहां ऑक्यूपेंसी फिलहाल 0 प्रतिशत है.

Jana Nayagan Release: फिल्म में कौन-कौन आएगा नजर?

एच. विनोथ के निर्देशन में बनी ‘जन नायकन’ में विजय के साथ पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, ममिता बैजू, प्रकाश राज, गौतम वासुदेव मेनन, प्रियमणि, नारायण और नासर अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे.

यह फिल्म विजय की एक्टिंग जर्नी की आखिरी फिल्म बताई जा रही है, क्योंकि इसके बाद वह पूरी तरह नेतृत्व पर फोकस करने वाले हैं. यही वजह है कि फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है.

यह भी पढ़ें- Jana Nayagan Release Date: CM विजय थलपति की आखिरी फिल्म की रिलीज डेट फाइनल, तीन भाषाओं में अलग-अलग नाम से होगी रिलीज

The post Jana Nayagan Advance Booking: रांची-पटना में फीका रिस्पॉन्स, फिर भी करोड़ों में पहुंची ‘जन नायकन’ की एडवांस बुकिंग appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top