Chandbali Earrings Designs: आजकल ज्वेलरी की दुनिया में चांदबाली ईयररिंग्स का ट्रेंड कभी पुराना नहीं होता. ट्रेडिशनल लुक हो या फ्यूजन स्टाइल, चांदबाली हर आउटफिट के साथ आसानी से मैच हो जाती है. शादी, त्योहार, पार्टी या किसी खास मौके पर अगर आप अपने लुक को रॉयल और एलिगेंट बनाना चाहती हैं, तो चांदबाली ईयररिंग्स बेहतरीन ऑप्शन हैं. आइए जानते हैं कुछ ऐसे चांदबाली डिजाइनों के बारे में, जो इस समय खूब पसंद किए जा रहे हैं.
Chandbali Earrings Designs: कुंदन चांदबाली
अगर आप शादी या किसी बड़े फंक्शन में पहनने के लिए ईयररिंग्स ढूंढ रही हैं, तो कुंदन चांदबाली सबसे अच्छा विकल्प हो सकती है. इसमें लगे कुंदन स्टोन और मोती इसे बेहद खूबसूरत बनाते हैं. लाल, हरे और सफेद रंग के कुंदन वाली चांदबाली ट्रेडिशनल लहंगे, साड़ी और अनारकली सूट के साथ शानदार लगती है.
पर्ल चांदबाली
अगर आपको सिंपल लेकिन क्लासी ज्वेलरी पसंद है, तो पर्ल चांदबाली जरूर ट्राई करें. मोतियों से सजी ये ईयररिंग्स हर उम्र की स्त्रीओं पर अच्छी लगती हैं. इन्हें पार्टी वियर गाउन, सिल्क साड़ी या चिकनकारी सूट के साथ पहना जा सकता है.
जूमकी स्टाइल चांदबाली भी है ट्रेंड में
चांदबाली और झुमके का कॉम्बिनेशन आजकल काफी फेमस है. नीचे झूमते हुए छोटे-छोटे घुंघरू या मोती इस डिजाइन को और अट्रैक्टिव बनाते हैं. यह डिजाइन शादी, संगीत और रिसेप्शन जैसे खास मौकों के लिए बेहतरीन माना जाता है.
चांदबाली खरीदते समय रखें इन बातों का ध्यान
- अपने फेस शेप के अनुसार चांदबाली का साइज चुनें.
- अगर आउटफिट भारी है, तो सिंपल चांदबाली पहनें और सिंपल ड्रेस के साथ हैवी डिजाइन चुनें.
- लंबे समय तक पहनने के लिए हल्के वजन वाली ईयररिंग्स खरीदें.
- गोल्ड प्लेटेड, सिल्वर या ऑक्सीडाइज्ड मेटल की क्वालिटी जरूर जांच लें.
- अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है, तो स्किन-फ्रेंडली मटेरियल वाली चांदबाली ही चुनें.
The post इस सीजन ट्रेंड में हैं ये खूबसूरत चांदबाली ईयररिंग्स, हर आउटफिट के साथ लगेंगी परफेक्ट appeared first on Naya Vichar.
