Hot News

NEET प्रोटेस्ट से क्यों दूर रहे टॉपर पांशुल, खुलकर बताया कारण

NEET Topper Panshul Bansal: नीट यूजी 2026 में AIR रैंक 2 हासिल करने वाले पांशुल बंसल ने अपनी सफलता का मंत्र शेयर किया. हरियाणा के रहने वाले पांशुल ने 720 में से 715 मार्क्स हासिल किया है. उन्होंने नीट पेपर लीक, प्रोटेस्ट और विवादों के बीच तैयारी के बारे में अपना एक्सपीरियंस शेयर किया. कहा कि किसी भी कंडीशन में पढ़ाई पर फोकस करना जरूरी है. 

टॉपर ने बताई प्रोटेस्ट में नहीं शामिल होने का कारण

एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में पांशुल बंसल ने कहा कि जब नीट का पेपर लीक (NEET Paper Leak) हुआ तो उन्हें भी दूसरे अस्पिरेंट्स की तरह निराशा हुई. साथ ही पेपर लीक को लेकर जो विवाद चल रहा था, उससे भी पांशुल अपडेटेड थे. लेकिन उन्होंने सभी चीजों पर से ध्यान हटाकर दोबारा तैयारी करने में मन लगाया. उन्होंने इस दूसरे मौके की तरह देखा और अपनी तैयारी में जुट गए. उनका मानना है कि लगातार पढ़ाई, आत्मविश्वास और सही स्ट्रैटजी ही सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है.

प्रदर्शन के बजाय पढ़ाई पर रखा फोकस

पांशुल बंसल ने बताया कि NEET परीक्षा रद्द होने के बाद कई छात्र विरोध-प्रदर्शनों में शामिल हुए, लेकिन उन्होंने अपना पूरा ध्यान पढ़ाई पर रखा. उनका कहना था कि विरोध में समय देने से बेहतर है कि उसी समय का उपयोग अपनी तैयारी और स्कोर सुधारने में किया जाए. इसी सोच ने उन्हें बेहतर प्रदर्शन करने में मदद की.

“ शुरुआत में मैंने सोचा कि पेपर लीक क्यों हुआ. किसी भी एग्जाम का जब पेपर लीक होता है तो गुस्सा आता है. लेकिन फिर मैंने एक अवसर की तरह देखा और सोचा कि अच्छे से पढ़ाई करके मैं अच्छा स्कोर कर सकता हूं. फिर मैंने सोचा कि प्रोटेस्ट में क्यों जाना, घर पर रहकर अच्छे से पढ़ाई करनी चाहिए” नीट टॉपर पांशुल ने कहा. 

पांशुल ने दिया सक्सेस मंत्र 

पांशुल के अनुसार, किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के लिए नियमित पढ़ाई, अनुशासन और रेगुलर प्रैक्टिस सबसे जरूरी है. उन्होंने कैंडिडेट्स को सलाह दी कि वे दूसरों से तुलना करने के बजाय अपनी तैयारी पर ध्यान दें और हर दिन कुछ नया सीखने की कोशिश करें.

शिक्षा मंत्री ने टॉपर से मिलकर दी बधाई

नीट पेपर लीक को लेकर प्रोटेस्ट और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग के बीच शिक्षा मंत्री ने नीट टॉपर पांशुल बंसल से मुलाकात की और उन्हें परीक्षा में सफलता के लिए बधाई दी. धर्मेंद्र प्रधान ने पांशुल से मिलकर उनकी तारीफ की और कहा उनकी यह उपलब्धि हिंदुस्तान के युवाओं की मेहनत, लगन और ऊंचे सपनों को दर्शाती है. 

देशभर के युवा NEET Protest को लेकर हुए एक

नीट पेपर लीक को लेकर दिल्ली स्थित जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और स्टूडेंट्स का प्रोटेस्ट चल रहा है. स्टूडेंट्स और प्रोटेस्ट करने वालों की मांग है कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें. देशभर से हजारों शिक्षक, स्टूडेंट्स, स्टूडेंट यूनियन इस प्रोटेस्ट में शामिल हो रहे हैं. इस प्रोटेस्ट का हिस्सा बनने के लिए अब तक कई नामचीन हस्तियां आ चुकी हैं. एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक भी इस प्रोटेस्ट से जुड़े हुए हैं. भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद 18 जुलाई 2026 को दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनस्थल से हटाकर अस्पताल में भर्ती कराया. 

यह भी पढ़ें-APAAR ID जरूरी है या नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने CBSE से मांगा जवाब

The post NEET प्रोटेस्ट से क्यों दूर रहे टॉपर पांशुल, खुलकर बताया कारण appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top