Hot News

NEET पेपर लीक: छात्रों ने कहा- ‘पुलिस वालों ने घेर कर हमें पीटा’, स्टूडेंट को रोकने के लिए SSP, SDM के साथ पुलिस फोर्स तैनात

Student Protest In Patna: ‘यह प्रशासन किसी की बात नहीं सुनती. हम नीट पेपर लीक, टीआरई-4 नोटिफिकेशन और बीपीएससी एईडीओ पेपर लीक को लेकर अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं’. यह बातें प्रदर्शन के दौरान छात्र ने कही. एक अन्य छात्र ने यह भी कहा कि दो पुलिस वाले ने मिलकर घेरकर उनकी पिटाई की. जबकि वे जेपी गोलंबर से आगे क्यों नहीं जा सकते हैं, बस यह पूछ रहे थे.

छात्रों ने और क्या कहा?

अपनी मांग को लेकर एक छात्र ने कहा, जब से बिहार में नई प्रशासन बनी है शिक्षा व्यवस्था चौपट हो गई है. पीजी और पीएचडी में जिस तरह से हाई फी किया गया है, उसको तत्काल ही वापस लें. छात्रों ने कहा, उन्होंने कहा आजाद हिंदुस्तान में अभी भी गुलाम की तरह महसूस कर रहा हूं. राष्ट्रपति से मांग करता हूं कि प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री को बर्खास्त कर नई प्रशासन का गठन हो.

शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग

पटना में प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने यह भी कहा कि पिछले 21 दिनों से दिल्ली में जंतर-मंतर पर क्या चल रहा है, यह सभी को पता है. सभी यही मांग कर रहे हैं कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दे दें. एनटीए को खारिज किया जाए. इसके साथ ही जिन भी छात्रों ने सुसाइड किया है, उनके लिए थोड़ी संवेदना जाहिर की जाए. इस तरह से छात्रों ने जमकर प्रदर्शन के बीच भड़ास निकाला.

छात्रों को रोकने के लिए पुलिस फोर्स तैनात

पटना में छात्रों के प्रदर्शन को रोकने के लिए एसएसपी, एसडीएम और भारी पुलिस बल तैनात है. छात्रों और पुलिस के बीच हुई झड़प के दौरान कुछ पुलिसकर्मी और कई छात्र भी घायल हो गए हैं. जानकारी के मुताबिक, सभी छात्र आज राजभवन मार्च के लिए निकले थे. इस दौरान बैरिकेडिंग कर छात्रों को रोकने की कोशिश की गई. लेकिन जब वे नहीं माने तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया.

Also Read: NEET पेपर लीक : पटना में राजभवन मार्च के लिए निकले छात्रों पर पुलिस का लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे

The post NEET पेपर लीक: छात्रों ने कहा- ‘पुलिस वालों ने घेर कर हमें पीटा’, स्टूडेंट को रोकने के लिए SSP, SDM के साथ पुलिस फोर्स तैनात appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top