Hot News

CJP ने सरकार को बातचीत के लिए दिए 2 विकल्प: कहा- जंतर-मंतर आएं या न्यूट्रल जगह चुनें

CJP Protest: सौरव दास ने कहा, “हमने प्रशासन को दो ऑप्शन दिए हैं. या तो प्रशासन के प्रतिनिधि जंतर-मंतर आएं, या फिर जंतर-मंतर के ही पास किसी न्यूट्रल स्थान पर बैठकर बातचीत की जाए. उन्होंने आगे कहा-, हम घर या ऑफिस नहीं जाएंगे.”

सुबह से संपर्क कर रही है पुलिस : सौरव दास

प्रशासन की ओर से दिए जा रहे बयानों का खंडन करते हुए CJP प्रवक्ता ने बताया, अधिकारी लगातार उनके संपर्क में हैं. उन्होंने कहा, “प्रशासन जो दावा कर रहे हैं, वह सरासर गलत है. 20 तारीख को भी उन्होंने हमसे संपर्क किया था और आज सुबह से भी पुलिस लगातार हमारे पास आ रही है. ऐसे वीडियो भी मौजूद हैं जिनमें पुलिसकर्मी साफ तौर पर हमसे कह रहे हैं कि प्रशासन बातचीत करना चाहती है.” उन्होंने कहा, “हम बातचीत से पीछे नहीं हट रहे हैं, लेकिन प्रशासन को केवल औपचारिकता निभाने के बजाय प्रदर्शनकारियों की जायज मांगों को सुनने और उन्हें मानने के लिए तैयार होना होगा.”

राहुल गांधी और सांसदों पर पुलिस कार्रवाई की निंदा

विपक्ष के समर्थन पर सौरव दास ने कहा- हम व्यक्तिगत रूप से राहुल गांधी के संपर्क में नहीं हैं, लेकिन हम उनके शांतिपूर्ण विरोध का स्वागत करते हैं. उन्होंने राहुल गांधी और अन्य सांसदों के खिलाफ हुई पुलिस कार्रवाई की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा- शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन लोकतंत्र का हिस्सा है और जनप्रतिनिधियों के साथ ऐसा व्यवहार अनुचित है.

20 जून से जारी है सीजेपी का प्रदर्शन

सीजेपी का प्रदर्शन 20 जून को शुरू हुआ था, जिसमें परीक्षाओं में अनियमितताओं को लेकर जवाबदेही तय करने, शिक्षा व्यवस्था में सुधार और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की जा रही है. सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक 28 जून को सीजेपी के विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए थे. तब से वह अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं. वांगचुक को दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश के बाद सफदरजंग अस्पताल से मेदांता अस्पताल शिफ्ट किए जाने के बाद भी वह अपना अनशन जारी रखे हुए हैं.

ये भी पढ़ें: CJP प्रदर्शन के दौरान शबाना आजमी की बिगड़ी तबीयत, चक्कर आने पर वॉलंटियर्स ने पहुंचाई मदद, वीडियो

ये भी पढ़ें: C/JP की याचिका पर तत्काल सुनवाई से SC का इनकार, कहा- ‘वीडियो देखने का वक्त नहीं’

The post CJP ने प्रशासन को बातचीत के लिए दिए 2 विकल्प: कहा- जंतर-मंतर आएं या न्यूट्रल जगह चुनें appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top