Hot News

US Iran War : ट्रंप का अल्टीमेटम! पावर प्लांट के बाद न्यूक्लियर साइट्स पर होंगे हमले

US Iran War : अमेरिका और ईरान के बीच प्रतिदिन सैन्य टकराव बढ़ता जा रहा है. इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के पिकऐक्स माउंटेन इलाके पर हमला करने धमकी दी है. द हिंदू के मुताबिक, यह इलाका नतांज परमाणु केंद्र के पास स्थित है और इसे ईरान के सबसे सुरक्षित परमाणु ठिकानों में माना जाता है. विशेषज्ञों का कहना है कि यहां बने गहरे सुरंग नेटवर्क तक पहुंचना बेहद मुश्किल है.

होर्मुज जलडमरूमध्य पर संघर्ष और गहराया

इस बीच ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में एक तेल टैंकर पर हमला किया, जिसके बाद जहाज के चालक दल को उसे छोड़कर भागना पड़ा. जवाब में अमेरिका ने लगातार दस रात भी ईरान के ठिकानों पर हवाई हमले किए. इसके बावजूद ईरान ने दुनिया के सबसे अहम समुद्री व्यापार मार्गों में शामिल स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर अपनी पकड़ ढीली नहीं की है. इसी रास्ते से दुनिया के बड़े हिस्से का कच्चा तेल और प्राकृतिक गैस गुजरती है.

पुरानी तनातनी फिर बनी नए संकट की वजह

ईरान और अमेरिका के बीच परमाणु विवाद मुख्य रूप से अगस्त 2002 में शुरू हुआ, जब पश्चिमी खुफिया एजेंसियों ने ईरान के गुप्त नतांज परमाणु संवर्धन संयंत्र का खुलासा किया. इसके बाद 2015 में ‘JCPOA’ (परमाणु समझौते) के तहत तनाव कम हुआ था, लेकिन मई 2018 में अमेरिका के इस समझौते से बाहर होने पर विवाद फिर गहरा गया. हाल के दिनों में अमेरिकी हवाई हमलों और ईरानी जवाबी कार्रवाई ने पुराने विवाद को फिर से भड़का दिया है.

दुनिया की नजर, बढ़ सकती है तेल की कीमत

ईरान और अमेरिका के बीच लगातार बढ़ते सैन्य तनाव से वैश्विक बाजारों में चिंता बढ़ गई है. यदि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में संघर्ष और तेज होता है तो कच्चे तेल की आपूर्ति प्रभावित हो सकती है, जिससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में उछाल देखने को मिला है. फिलहाल पूरी दुनिया की नजर इस बात पर है कि क्या दोनों देशों के बीच कूटनीतिक बातचीत का रास्ता खुलेगा या पश्चिम एशिया में युद्ध और व्यापक रूप लेगा.

यह भी पढ़ें- ईरान का दावा : बहरीन-कुवैत में US सैन्य ठिकानों पर किए हमले, होर्मुज में 2 टैंकर रोका

The post US Iran War : ट्रंप का अल्टीमेटम! पावर प्लांट के बाद न्यूक्लियर साइट्स पर होंगे हमले appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top