Hot News

राहुल गांधी का दावा: पुलिसवाले घसीटकर ले गए, लेकिन कान में कह रहे थे- इस सरकार को हटाओ

राहुल गांधी ने बताया, “यह सच है कि पुलिस वालों ने मुझे थोड़ा खींचा-तानी की, लेकिन वे मेरे कान में धीरे से कह रहे थे कि इस प्रशासन को हटाओ. उनमें से एक ने कहा, ‘मैं राजस्थान से हूं, हमने बस वर्दी पहनी हुई है.’ दूसरा कह रहा था, ‘मैं हरियाणा से हूं, इन्हें हटाओ.’ तो यह भावना वहां है और हर कोई सच जानता है. उन लोगों को आदेश मानना ​​पड़ता है, इसलिए वे ऐसा कर रहे हैं. लेकिन जो हुआ है, उससे पुलिस भी खुश नहीं है. संवेदनशील पुलिसकर्मी महसूस करते हैं कि यह हमारे देश के भविष्य के साथ किया जा रहा एक अपराध है. वे इसमें अपने बच्चों को देख सकते हैं.”

मुझे धक्के-मुक्के खाने की आदत है : राहुल गांधी

राहुल गांधी से प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब पूछा गया कि पीएम आवास के बाहर से जब उन्हें हिरासत में लिया गया, तो कैसा लग रहा था? इस सवाल पर मुस्कुराते हुए राहुल ने कहा, “कोई बात नहीं. मुझे धक्के-मुक्के खाने की आदत है. इससे कोई दिक्कत नहीं है. मेरा काम हिंदुस्तान के लोगों की इच्छा को सामने लाना है, चाहे वह छात्र हों, युवा हों या किसान. विपक्ष के नेता के तौर पर मुझे यही काम करना है. मुझे हिंदुस्तान के लोगों की आवाज बनना है. जहां भी लोगों को तकलीफ हो रही है, मुझे उस ओर ध्यान दिलाना है. ये बहुत छोटी-मोटी बातें हैं, कोई बड़ी बात नहीं है. ऐसा करना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है कि मैं अपने लोगों की इच्छाओं के साथ खड़ा हो सकूं. तो थोड़े-बहुत धक्के-मुक्के लग भी जाएं, तो कोई समस्या नहीं है. मैं और भी धक्के सहने को तैयार हूं.”

ये भी पढ़ें: राहुल गांधी ने छात्रों की मांगों को ठहराया जायज: धर्मेंद्र प्रधान का मांगा इस्तीफा, कहा- छात्रों से तुरंत माफी मांगे प्रशासन

ये भी पढ़ें: CJP प्रदर्शन के दौरान शबाना आजमी की बिगड़ी तबीयत, चक्कर आने पर वॉलंटियर्स ने पहुंचाई मदद, वीडियो

ये भी पढ़ें: C/JP की याचिका पर तत्काल सुनवाई से SC का इनकार, कहा- ‘वीडियो देखने का वक्त नहीं’

The post राहुल गांधी का दावा: पुलिसवाले घसीटकर ले गए, लेकिन कान में कह रहे थे- इस प्रशासन को हटाओ appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top