Hot News

कोर्ट की लाइव-स्ट्रीमिंग को बिना इजाजत सोशल मीडिया पर अपलोड करना बैन

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि कोर्ट की लाइव-स्ट्रीम की गई कार्यवाही के वीडियो को बिना अनुमति सोशल मीडिया या अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपलोड करना, उसे एडिट करना, शेयर करना, पोस्ट करना और रीपोस्ट करना भी मना है. इसके लिए सुप्रीम कोर्ट के सेक्रेटरी जनरल और संबंधित हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल की अनुमति आवश्यक होगी.

अदालत ने यह भी निर्देश दिया कि इस आदेश को सुप्रीम कोर्ट और सभी हाई कोर्ट अपनी-अपनी आधिकारिक वेबसाइटों पर अपलोड करें.

कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि यह आदेश समाचार रिपोर्टिंग पर लागू नहीं होगा और मीडिया की सामान्य रिपोर्टिंग इससे प्रभावित नहीं होगी. सुप्रीम कोर्ट ने अदालत की कार्यवाही के वीडियो के अनधिकृत उपयोग, प्रसार और उससे कमाई (मॉनेटाइजेशन) पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका पर केंद्र और सभी राज्य प्रशासनों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है.

ये भी पढ़ें : राहुल गांधी ने प्रशासन से कहा-धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करने से पहले संसद में नहीं होगी कोई चर्चा

The post कोर्ट की लाइव-स्ट्रीमिंग को बिना इजाजत सोशल मीडिया पर अपलोड करना बैन appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top