Hot News

Video : सरकार से ‘डील’ के आरोपों पर भड़के सोनम वांगचुक, कहा- क्या अब भी अपनी नीयत साबित करनी होगी?

सोनम वांगचुक ने शुक्रवार (24 जुलाई) को उन सभी आरोपों को खारिज कर दिया, जिनमें कहा जा रहा था कि उन्होंने अपना 26 दिन का आमरण अनशन खत्म करने के लिए प्रशासन से कोई ‘डील’ की है. उन्होंने कहा, “क्या 26 दिन तक भूखे रहने के बाद भी मुझे अपनी नीयत साबित करनी पड़ेगी?” वांगचुक का कहना है कि उन्होंने नीट-यूजी पेपर लीक और दूसरी परीक्षा गड़बड़ियों के खिलाफ छात्रों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर यह अनशन किया था.

सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो मैसेज में सोनम वांगचुक ने कहा कि कुछ लोग उनके अनशन खत्म करने को प्रशासन से ‘डील’ बता रहे हैं, जिससे उन्हें काफी दुख हुआ है. उन्होंने कहा कि उनके फैसले को नेतृत्व के नजरिए से नहीं देखा जाना चाहिए. उनका कहना है कि उन्होंने जो भी फैसला लिया, वह आंदोलन और लोगों के हित को ध्यान में रखकर लिया है.

वीडियो शेयर करते हुए सोनम वांगचुक ने एक्स पर लिखा, “26 दिन तक भूखे रहने के बाद भी क्या मुझे अपनी नीयत साबित करनी पड़ेगी?” उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी नतीजे पर पहुंचने से पहले उनके यूट्यूब चैनल पर मौजूद पूरा 22 मिनट का वीडियो जरूर देखें. साथ ही उन्होंने लोगों से उनकी बात ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने की भी अपील की.

सोनम वांगचुक की पत्नी ने क्या कहा?

“सोनम वांगचुक की आलोचना करने से पहले एक बार जरा सोचिए. उन्होंने खुद से बड़े उद्देश्य के लिए 26 दिन तक उपवास रखा है. आज वह आईसीयू में हैं. इस दौरान उनका 11 किलो वजन कम हुआ है, जिसमें मांसपेशियों का वजन भी शामिल है. उन्होंने आराम नहीं, बल्कि त्याग का रास्ता चुना…हर कोई किसी के निस्वार्थ सेवा और संघर्ष को आंकने का हकदार नहीं होता. किसी के समर्पण को समझने के लिए संवेदना और समझ की जरूरत होती है. कृपया… दिल से सोचिए…”- गीतांजलि जे एंगमो

The post Video : प्रशासन से ‘डील’ के आरोपों पर भड़के सोनम वांगचुक, कहा- क्या अब भी अपनी नीयत साबित करनी होगी? appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top