Hot News

Video : अमेरिका के सिएटल में स्पेस नीडल के पास फायरिंग, 2 की मौत

Seattle Shooting Video : सिएटल दमकल विभाग के अधिकारी के मुताबिक, इस फायरिंग में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हुए हैं. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और गोलीबारी के कारणों का पता लगाया जा रहा है. गोलीबारी की घटना के बाद सोशल मीडिया पर कई वीडियो सामने आए हैं.

सिएटल पुलिस विभाग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर बताया, “पुलिस गोलीबारी की घटना की जांच कर रही है. कई लोग गोली लगने से घायल हुए हैं. सिएटल सेंटर में गोलियां चलने की सूचना मिली है. आगे की जानकारी जल्द दी जाएगी. कृपया इस इलाके से दूर रहें.”

‘सिएटल सेंटर’ में फूड फेस्टिवल ‘बाइट ऑफ सिएटल’ का आयोजन किया गया था और उसी वक्त यह घटना हुई. इस सालाना फूड फेस्टिवल की शुरुआत 1982 में हुई थी. आयोजकों की वेबसाइट के अनुसार, इस तीन दिवसीय आयोजन में हर वर्ष लगभग 3.5 लाख लोग आते हैं. लोग खाना-पीना का आनंद लेते हैं और मिलकर त्योहार मनाते हैं.

सिएटल सेंटर में ‘बाइट ऑफ सिएटल’ फेस्टिवल के दौरान रविवार (26 जुलाई) शाम करीब 6 बजे (EST) गोलीबारी हुई. रिपोर्ट के मुताबिक, घटना में घायल लोगों को इलाज के लिए हार्बरव्यू मेडिकल सेंटर ले जाया गया है.

प्रत्यक्षदर्शियों ने CNN से जुड़े चैनल KOMO को बताया, “घटनास्थल के अंदर कम से कम सात से आठ गोलियों की आवाज सुनी गई. इसके बाद लोग हर तरफ भागने लगे और वहां अफरा-तफरी मच गई.”

25 वर्षीय एस्टन वाकोनाबो ने बताया कि जैसे ही गोलियों की आवाज सुनाई दी, लोग एक-दूसरे को कुचलते हुए भागने लगे. उन्होंने कहा, “वहां पूरी तरह अफरा-तफरी मच गई थी.”

एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी ने सिएटल टाइम्स को बताया, “कार्यक्रम में पहले से ही काफी भीड़ थी. खाने के स्टॉलों की लंबी कतारों के बीच लोगों के लिए चलना भी मुश्किल हो रहा था. इस दौरान ये घटना हुई.”

The post Video : अमेरिका के सिएटल में स्पेस नीडल के पास फायरिंग, 2 की मौत appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top