Hot News

बिहार में प्रदर्शन के दौरान AK-47 से फायरिंग करने वाला जवान सस्पेंड, पुलिस हेडक्वार्टर से मिला आदेश

Student Protest Police Suspend: 25 जुलाई को बिहार बंद के दौरान राज्य के अलग-अलग जिलों में छात्रों ने जमकर प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारी और पुलिस के बीच झड़प हुई. प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए उन पर लाठीचार्ज किया गया. सीवान जिले की बात करें तो, यहां जवान ने एके-47 से फायरिंग की थी.

अब इस मामले में कार्रवाई की गई है. एके-47 से फायरिंग करने वाले जवान को सस्पेंड कर दिया है. यह कार्रवाई पुलिस हेडक्वार्टर से मिले आदेश के बाद किया गया है. प्रदर्शन के दौरान का एक वीडियो सामने आया, इसमें एक जवान को एके-47 से प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग करते देखा गया, इसके बाद ही उन्हें सस्पेंड किया गया.

वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई

जानकारी के मुताबिक, बिहार के अलग-अलग जिलों से जुड़े कई वीडियो और फोटो वायरल हुए थे. इसी तरह सीवान जिले से जुड़ा वीडियो भी वायरल हुआ. इसमें देखा गया कि प्रदर्शनकारियों पर एके-47 से फायरिंग की गई. इस मामले को पुलिस हेडक्वार्टर ने गंभीरता से लिया और फायरिंग करने वाले जवान को सस्पेंड कर दिया गया.

कहा जा रहा है कि पुलिस की जिम्मेदारी होती है कानून-व्यवस्था को बनाए रखना. ऐसे अगर कहीं भी नियम का उल्लंघन होता है तो उसके खिलाफ विभाग कार्रवाई करेगा. साथ ही पुलिस अधिकारियों का यह भी कहना है कि मामले में जांच अभी और की जाएगी. जांच रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.

गोलीबारी में घायल 3 प्रदर्शनकारियों की हालत स्थिर

दूसरी तरफ, पटना के जयप्रभा मेदांता अस्पताल में भर्ती सीवान में गोलीबारी के शिकार तीन प्रदर्शनकारियों की स्थिति स्थिर बताई जा रही है. 15 साल के मो. आरिफ घायलों में सबसे कम उम्र का है. वह एक दुकान में काम करता है. परिजनों ने बताया कि बंद के दौरान वह दुकान बंद कर घर लौट रहा था, तभी अचानक हुई गोलीबारी में एक गोली उसकी गर्दन में जा लगी. डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर गर्दन से गोली निकाल दी है और अब उसकी हालत स्थिर है.

Also Read: सम्राट चौधरी को दादी का इमोशनल लेटर, ‘मेरे पोते को बिना गलती गिरफ्तार किया गया’, लगाई गुहार- छात्रों को जेल नहीं भेजे

The post बिहार में प्रदर्शन के दौरान AK-47 से फायरिंग करने वाला जवान सस्पेंड, पुलिस हेडक्वार्टर से मिला आदेश appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top