Hot News

दिल्ली पुलिस का खुलासा, छात्र प्रदर्शन के दौरान मौजूद थे 2873 संगीन अपराधी; जांच तेज

दिल्ली पुलिस, तकनीकी साधनों और फेशियल रिकग्निशन सिस्टम के जरिए अपराधियों की पहचान कर रही है. इनमें से कई शातिर अपराधी बार-बार प्रदर्शन स्थल पर आ रहे थे, जिसकी वजह से पुलिस अब हिंसा में उनकी सीधी संलिप्तता की आशंका के तहत जांच कर रही है.

सीजेपी ने फिर दी आंदोलन की चेतावनी, प्रशासन से मांगा लिखित आश्वासन

जंतर-मंतर पर 36 दिनों से जारी प्रदर्शन के स्थगित होने के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और प्रशासन के बीच एक बार फिर तनाव बढ़ गया है। सोमवार को CJP ने प्रशासन पर लिखित समझौते से पीछे हटने का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी कि यदि मांगे पूरी नहीं हुईं तो वे दोबारा सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे. पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने राजधानी में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि जंतर-मंतर पर आंदोलन समाप्त कराने के लिए प्रशासन के साथ तीन दौर की वार्ता हुई थी. तीसरे दौर की वार्ता में प्रशासन ने साफ तौर पर आश्वासन दिया था कि आंदोलनकारियों और आयोजकों पर दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएंगे.

सीजेपी को फिर से विरोध प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा

रांका ने कहा कि अगर मंगलवार तक लिखित समझौता नहीं मिला तथा आंदोलन के सिलसिले में गिरफ्तार प्रदर्शनकारियों और आयोजकों को रिहा नहीं किया गया, तो सीजेपी को फिर से विरोध प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा.

ये भी पढ़ें: CJP ने प्रशासन को फिर दी चेतावनी: FIR वापस लो, नहीं तो फिर जंतर-मंतर पर होगा आंदोलन!

The post दिल्ली पुलिस का खुलासा, छात्र प्रदर्शन के दौरान मौजूद थे 2873 संगीन अपराधी; जांच तेज appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top