Hot News

बाराबनी में 70 ईंटभट्ठों और आधा दर्जन उद्योगों में सिंडिकेट से अवैध कोयला सप्लाई

आसनसोल.

बाराबनी थाना क्षेत्र में स्थित इसीएल के भनोड़ा वेस्ट ब्लॉक कोलियरी इलाके में अवैध कोयला कोयला कारोबार के जरिये धन संग्रह किये जाने की शिकायत मिलते ही जिलाधिकारी पोन्नमबालम.एस ने इसीएल के सीएमडी को पत्र भेजा और पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट भेजने का आग्रह किया. शिकायत में आरोप लगाया कि इसीएल के अधिकारियों की मिलीभगत से यह अवैध कोयले का कारोबार चल रहा है. जिसमें स्थानीय लोग भी शामिल हैं और काफी उपर तक इस कारोबार से उगाही की गयी राशि का हिस्सा पहुंचता है. इस पूरे कारोबार का मास्टरमाइंड भनोड़ा वेस्ट ब्लॉक कोलियरी के क्राइम ऑफिसर कुलदीप यादव को बताया गया है. पूरे मामले को लेकर पिछले साल दिसंबर माह में इसीएल के सीएमडी को स्थानीय लोगों ने संयुक्त हस्ताक्षर किया हुआ एक ज्ञापन भेजा था, जिसपर कोई कार्रवाई नहीं होने पर स्थानीय समर्पण फाउंडेशन नामक एक संस्था ने सीएमडी को दिए गये ज्ञापन की प्रति के साथ जिलाधिकारी को पत्र लिखा और इसकी प्रति सीएमडी, कार्मिक निदेशक, तकनीकी निदेशक, मुख्य सतर्कता अधिकारी, सुरक्षा प्रमुख, सीआइएसएफ के महानिरीक्षक, उप महानिरीक्षक सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को भेजा गया. इस शिकायत की प्रति मिलते ही जिलाधिकारी ने सीएमडी की पत्र लिखकर जांच रिपोर्ट मांगी है. गौरतलब है कि इसीएल भनोड़ा वेस्ट ब्लॉक कोलियरी क्षेत्र में कोयला के अवैध कारोबार को लेकर स्थानीय लोग समय-समय पर आवाज उठाते रहे हैं. आरोप है कि यहां सिंडिकेट बनाकर अवैध कोयला का कारोबार चलता है और यहां से निकाला गया अवैध कोयले की खपत बाराबनी थाना क्षेत्र में स्थित 70 ईंटभट्ठों और आधा दर्जन उद्योगों में उपयोग होता है.

गोरखधंधे से इसीएल के कुछ अफसरों के जुड़े होने का आरोप

समर्पण फाउंडेशन ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि इसीएल के कुछ अधिकारी अवैध कोयले से की जानेवाली धन वसूली के कारोबार में शामिल हैं. इसमें भनोड़ा इलाके के बीरू पासवान, सागर भुइयां और सिंटू यादव को कलेक्शन एजेंट बताते हुए कहा गया है कि क्राइम ऑफिसर कुलदीप यादव के निर्देश पर ही ये लोग धन उगाही करते हैं.

सिंडिकेट का मुखिया कुलदीप यादव को बताया गया है. इस प्रकार कोयला के अवैध कारोबार के जरिये धन उगाही से केंद्र व राज्य प्रशासन को भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है. अतः इसे रोकने की दिशा में उचित कार्रवाई की जाए. शिकाय पर जिलाधिकारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सीएमडी को मामले की जांच करके रिपोर्ट भेजने को लेकर पत्र लिखा.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post बाराबनी में 70 ईंटभट्ठों और आधा दर्जन उद्योगों में सिंडिकेट से अवैध कोयला सप्लाई appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top