Hot News

जीईएम पोर्टल पर सभी डीडीओ को मिला प्रशिक्षण, सरकारी खरीद में पारदर्शिता और दक्षता पर जोर

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर | प्रशासनी खरीद प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, दक्ष और समयबद्ध बनाने के उद्देश्य से बुधवार को समाहरणालय सभागार में गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (GeM) पोर्टल पर जिले के सभी आहरण एवं वितरण पदाधिकारियों (डीडीओ) के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जिला प्रशासन के तत्वावधान में आयोजित प्रशिक्षण में पटना से आए विशेषज्ञ प्रशिक्षकों ने GeM पोर्टल के संचालन और प्रशासनी खरीद से जुड़े विभिन्न तकनीकी एवं व्यावहारिक पहलुओं की विस्तार से जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान उपयोगकर्ता पंजीकरण, क्रेता प्रोफाइल का संचालन, वस्तुओं एवं सेवाओं की खरीद, डायरेक्ट परचेज, एल-1 खरीद, ई-बिडिंग, रिवर्स ऑक्शन, अनुबंध प्रबंधन, ऑनलाइन भुगतान तथा शिकायत निवारण की प्रक्रिया समझाई गई। साथ ही पोर्टल के नवीनतम प्रावधानों और दिशा-निर्देशों से भी प्रतिभागियों को अवगत कराया गया।

प्रशिक्षकों ने अधिकारियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए वास्तविक उदाहरणों के माध्यम से GeM पोर्टल के प्रभावी उपयोग की जानकारी दी। ऑनलाइन खरीद प्रक्रिया के दौरान आने वाली सामान्य समस्याओं और उनके समाधान पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम में उपस्थित वरीय कोषागार पदाधिकारी ने सभी डीडीओ से GeM पोर्टल के माध्यम से निर्धारित नियमों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी खरीद सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रशासनी खरीद में GeM पोर्टल का अधिकतम उपयोग वित्तीय अनुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही को और मजबूत बनाएगा।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के सभी विभागों के आहरण एवं वितरण पदाधिकारियों ने भाग लिया और प्रशिक्षण में सक्रिय सहभागिता निभाई।

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top