Hot News

न कोई हिंट, न कोई तैयारी…एक झटके में छिन गया हिट शो, अचानक सीरियल से बाहर हुए ये सितारे

टीवी इंडस्ट्री में कई बार ऐसा हुआ है, जब पॉपुलर कलाकारों को बिना बताए या कोई हिंट दिए बिना रातों-रात शो से बाहर कर दिया गया. किसी को टर्मिनेशन मेल मिला, किसी को रिप्लेसमेंट की समाचार सोशल मीडिया से पता चली, तो किसी ने दावा किया कि उन्हें कारण तक नहीं बताया गया. आइए जानते हैं इनके बारे में.

शहजादा धामी (अरमान – ये रिश्ता क्या कहलाता है)

मार्च 2024 में निर्माता राजन शाही ने शहजादा धामी को ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से अचानक हटा दिया. प्रोडक्शन हाउस ने आधिकारिक बयान में उनके ऊपर अनप्रोफेशनल बिहेवियर का आरोप लगाया.

शहजादा ने क्या कहा?

द इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में शहजादा ने कहा कि वह फिलहाल इस मुद्दे पर ज्यादा बात करने के लिए तैयार नहीं हैं. बाद में अलग-अलग इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि यह फैसला उनके लिए बेहद चौंकाने वाला था. एक्टर ने कहा था,

मुझे बिल्कुल उम्मीद नहीं थी कि मुझे इस तरह शो से निकाल दिया जाएगा. मुझे अपनी बात रखने का पूरा मौका भी नहीं मिला.

View on Instagram

शहजादा धामी ने डायरेक्टर के बर्ताव पर उठाया था सवाल

सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में शहजादा धामी ने बताया कि जब ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की टीम महाबलेश्वर में शूटिंग कर रही थी, तब उनके साथ कई ऐसी घटनाएं हुईं, जिन्होंने उन्हें काफी परेशान किया. शहजादा ने कहा कि उनकी आदत है कि शूटिंग शुरू करने से पहले वह डायरेक्टर को जाकर नमस्ते करते हैं. एक दिन उन्होंने डायरेक्टर के पास जाकर कहा, “भाई, कैसे हो?” लेकिन डायरेक्टर ने गुस्से में जवाब दिया, “मेरे पास 36 और काम हैं, मेरे पास इन सब चीजों के लिए समय नहीं है.”

प्रतीक्षा होनमुखे (रूही – ये रिश्ता क्या कहलाता है)

शहजादा धामी के साथ ही प्रतीक्षा होनमुखे को भी ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से बाहर कर दिया गया. निर्माता राजन शाही ने कहा कि उनके प्रदर्शन से टीम संतुष्ट नहीं थी.

View on Instagram

प्रतीक्षा ने क्या कहा?

सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में प्रतीक्षा होनमुखे ने ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से निकाले जाने पर बात की. जब प्रतीक्षा से पूछा गया कि आखिर उन्हें शो से क्यों निकाला गया. इस पर एक्ट्रेस ने बताया था,

डांटने और किसी को बेइज्जत करने में बहुत फर्क होता है. मेरे साथ कई बार ऐसा हुआ कि मुझे सबके सामने डांटा गया. मैं रोज सेट पर रोती थी. मुझे डर और घबराहट होने लगी थी.

प्रतीक्षा ने बताया कि सेट पर मौजूद सभी लोग जानते थे कि वह मानसिक रूप से काफी परेशान थीं. उन्होंने कई बार डायरेक्टर से इस बारे में बात करने की कोशिश भी की, लेकिन शुरुआत में उन्होंने यह सोचकर सब कुछ नजरअंदाज किया कि वह इंडस्ट्री में नई हैं और शायद ऐसा होना नॉर्मल बात है. उन्होंने बताया कि एक दिन मेकर्स ने उन कलाकारों को भी सेट पर बुला लिया था, जिनकी उस दिन शूटिंग नहीं थी. इसके बाद 100 से ज्यादा यूनिट मेंबर्स के सामने उन्हें और शहजादा धामी को अचानक शो से बाहर कर दिया गया.

अलीशा परवीन (राही – अनुपमा)

‘अनुपमा’ में राही का किरदार निभा रहीं अलीशा परवीन को अचानक रिप्लेस कर दिया गया. इसके बाद उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी और मीडिया इंटरव्यू में अपनी बात रखी थी. बाद में निर्माता राजन शाही ने भी इस फैसले पर सफाई दी.

अलीशा ने क्या कहा?

उन्होंने इंस्टा स्टोरी में लिखा था,

अलीशा परवीन ने इसके बाद इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा था, “हैलो सभी को, मैंने ‘अनुपमा’ शो नहीं छोड़ा है. मुझे खुद भी नहीं पता कि आखिर ऐसा क्यों हुआ. सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन अचानक क्या हो गया, इसकी वजह मुझे भी नहीं मालूम. यह मेरे लिए भी बहुत बड़ा झटका था. राही/आध्या के किरदार को इतना प्यार देने के लिए आप सभी का दिल से धन्यवाद. मैं इस शो का हिस्सा बनकर खुद को बहुत खुशकिस्मत मानती हूं. मैंने इस किरदार के लिए बहुत मेहनत की थी, लेकिन मुझे समझ नहीं आ रहा कि आखिर अचानक क्या हो गया. जिन लोगों ने मुझे इतना प्यार और सपोर्ट दिया, उन सभी का दिल से शुक्रिया. मैं इस शो को हमेशा दिल से याद करूंगी और इसे बहुत मिस करूंगी.

View on Instagram

शिल्पा शिंदे (अंगूरी भाभी – भाबीजी घर पर हैं)

शिल्पा शिंदे का मामला टीवी इंडस्ट्री के सबसे बड़े विवादों में गिना जाता है. उन्होंने शो छोड़ने के बाद प्रोडक्शन हाउस पर गंभीर आरोप लगाए थे और मामला कानूनी विवाद तक पहुंच गया.

शिल्पा ने क्या कहा?

द इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में बताया था,

मेरी कोई गलती नहीं थी, फिर भी मैंने सब कुछ खो दिया. मैं पूरी तरह टूट चुकी थी और डिप्रेशन में चली गई थी. मैंने कुछ गलत नहीं किया था, लेकिन कोई मेरा साथ नहीं दे रहा था. यहां तक कि बाकी कलाकारों को भी मुझसे बात करने से मना कर दिया गया था. मैंने अपनी मर्जी से शो नहीं छोड़ा था. हालात ऐसे बना दिए गए कि मेरे लिए वहां काम करना मुश्किल हो गया. मुझे मानसिक रूप से काफी परेशान किया गया.

View on Instagram

ये भी पढ़ें: न दिन का आराम, न रात की नींद, 72 घंटे से लेकर 148 घंटे तक, शो के लिए इन TV सितारों ने की घंटों की नॉन-स्टॉप शूटिंग

The post न कोई हिंट, न कोई तैयारी…एक झटके में छिन गया हिट शो, अचानक सीरियल से बाहर हुए ये सितारे appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top