Hot News

राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए

कांग्रेस नेता ने पेपर लीक के कारण आत्महत्या करने वाले या मानसिक तनाव झेल रहे युवाओं के परिवारों का दर्द साझा करते हुए लिखा, “जिन माता-पिता ने अपने बच्चों को खो दिया है, उनके आंसू और विलाप से बड़ा कोई दुख नहीं हो सकता. यह दर्द ताउम्र उनके साथ रहेगा और इसके साथ ही देश के इस टूटे-फूटे और भ्रष्ट शिक्षा तंत्र पर गंभीर सवाल बने रहेंगे.”

“पेपर लीक, रद्द होती परीक्षाएं और एक पल में बर्बाद होती सालों की तैयारी. हमारे छात्रों से ऐसे सिस्टम में ईमानदारी की उम्मीद की जाती है जो खुद बेईमान हो चुका है. हिंदुस्तान के युवाओं को पीएम की माफी की जरूरत नहीं है, बल्कि प्रधानमंत्री मोदी को उनसे माफी मांगनी चाहिए.” – राहुल गांधी

पीएम मोदी के रवैये पर उठाए सवाल

प्रधानमंत्री के बयानों पर तंज कसते हुए नेता प्रतिपक्ष ने पूछा, क्या पीएम कभी किसी ऐसे पीड़ित परिवार से मिले हैं? जिसने पेपर लीक और धांधली के कारण अपना बच्चा या अपनी जिंदगी भर की कमाई खो दी हो. उन्होंने दावा किया कि इसका जवाब ‘नहीं’ है.

युवा की जान जाने से पूरा परिवार दर्द सहता है : राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि किसी भी युवा की जान जाने के पीछे एक पूरा परिवार होता है जो कभी न खत्म होने वाला दर्द सहता है. उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र प्रशासन युवाओं के भविष्य, समय और उनके सपनों को छीनने वाले इस लचर ढर्रे को सुधारने में पूरी तरह नाकाम साबित हुई है.

ये भी पढ़ें: “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

The post राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top