Hot News

3 दिन बाद मिला निर्मल पुर्जा का शव, ट्रैकिंग के सभी 10 साथियों की मौत

पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के गिलगित-बाल्टिस्तान स्थित ब्रॉड पीक पर आए भीषण हिमस्खलन के तीन दिन बाद रविवार को प्रसिद्ध नेपाली-ब्रिटिश पर्वतारोही निर्मल ‘निम्स’ पुर्जा का शव बरामद कर लिया गया. 43 वर्षीय पुर्जा उस 10 सदस्यीय पर्वतारोहण दल का नेतृत्व कर रहे थे, जो गुरुवार को हिमस्खलन की चपेट में आ गया था.

अल्पाइन क्लब ऑफ पाकिस्तान (ACP) के अनुसार, पुर्जा का शव करीब 5,700 मीटर की ऊंचाई पर मिला. बचाव दल को इसी स्थान पर तीन अन्य शव भी मिले हैं. अब तक कुल पांच शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि बाकी पर्वतारोहियों की तलाश जारी है.

बचाव अभियान में मौसम बना सबसे बड़ी चुनौती

एसीपी ने बताया कि शवों को जापानी कैंप तक लाने का प्रयास किया जा रहा है. हालांकि, खराब मौसम, लगातार हिमस्खलन का खतरा और खड़ी ढलानों के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन बेहद मुश्किल हो गया है. मौसम खराब होने की वजह से हेलीकॉप्टर की मदद भी नहीं ली जा सकी.

10 सदस्यीय दल में कई देशों के पर्वतारोही थे शामिल

निर्मल पुर्जा के नेतृत्व वाले अभियान में कुल 10 पर्वतारोही शामिल थे, जिनमें नेपाल के पांच, पाकिस्तान का एक, ओमान का एक, अमेरिका का एक और चीन का एक पर्वतारोही शामिल था. शनिवार को पुर्जा की कंपनी एलीट एक्सपेड ने पुष्टि की थी कि अभियान में शामिल सभी 10 पर्वतारोहियों की मौत हो गई है.

View on Instagram

चार शव पहले ही बरामद किए जा चुके थे

शुक्रवार को बचाव दल ने चार शव बरामद किए थे. इनमें ओमान की नाधिरा अहमद अब्दुल्ला अल-हार्थी, नेपाल के पुर बहादुर गुरुंग और अमेरिका की मैलोरी गीस की पहचान हो चुकी है. इन शवों को स्कार्दू पहुंचाया गया था.

कौन थे निर्मल पुर्जा?

निर्मल पुर्जा दुनिया के सबसे चर्चित पर्वतारोहियों में गिने जाते थे. उन्होंने 2019 में महज 6 महीने और 6 दिन में दुनिया की 8,000 मीटर से ऊंची सभी 14 चोटियों पर चढ़ाई कर विश्व रिकॉर्ड बनाया था. ब्रॉड पीक अभियान पूरा करने के बाद वह 8,000 मीटर से ऊंची सभी 14 चोटियों पर दूसरी बार सफलतापूर्वक चढ़ाई करने का अपना मिशन पूरा करने वाले थे.

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान में पर्वतारोही निर्मल पुर्जा की मौत, 14 सबसे ऊंची चोटियां फतह कर बने थे दुनिया में मशहूर

The post 3 दिन बाद मिला निर्मल पुर्जा का शव, ट्रैकिंग के सभी 10 साथियों की मौत appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top