Hot News

पहली बार पटना पहुंचे सनी देओल, बोले- बिहार मेरे लिए खास, अब ‘सम्राट अशोक’ पर बनाना चाहता हूं फिल्म

Sunny Deol In Patna: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल रविवार को अपनी आने वाली फिल्म ‘बंटवारा 1947’ के प्रमोशन के सिलसिले में पहली बार पटना पहुंचे. उनके साथ बेटे और फिल्म के CO-Actor करण देओल भी मौजूद थे. अपने पूरे फिल्मी करियर में पहली बार बिहार आए सनी देओल ने मीडिया से बातचीत में बिहार से अपने खास जुड़ाव का जिक्र किया.

उन्होंने कहा कि उन्हें पहले कभी बिहार आने का मौका नहीं मिला, लेकिन यह एक नई शुरुआत है. सनी ने कहा, “अब मैं यहां बार-बार आऊंगा. अपनी अगली फिल्मों के प्रमोशन के लिए भी बिहार जरूर आऊंगा.”

‘सम्राट अशोक’ पर फिल्म बनाने की ख्वाहिश, दोनों बेटों को भी कर सकता हूं कास्ट

बिहार की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत पर बात करते हुए सनी देओल ने कहा कि बिहार से जुड़ी कई कहानियां उनके दिल के बेहद करीब हैं. उन्होंने बताया कि महान सम्राट अशोक पर आधारित फिल्म बनाने की उनकी लंबे समय से इच्छा है.

सनी ने कहा कि निर्देशक डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी और राजकुमार संतोषी उन्हें इस विषय की कहानी सुना चुके हैं. उन्होंने कहा कि ‘अशोका’ जैसे विषय पर बड़ी फिल्म बनाने के लिए भारी बजट की जरूरत होती है.

उन्होंने कहा, “गदर 2 के बाद हालात काफी बेहतर हुए हैं. उम्मीद है कि ‘बंटवारा 1947’ के बाद इस प्रोजेक्ट पर काम कर सकूंगा. यह इतना शानदार विषय है कि इसमें मैं अपने दोनों बेटों को भी कास्ट कर सकता हूं.”

‘बंटवारा 1947’ सिर्फ विभाजन नहीं, इंसानियत और मां के सम्मान की कहानी

अपनी नई फिल्म ‘बंटवारा 1947’ के बारे में बात करते हुए सनी देओल ने कहा कि यह सिर्फ देश के विभाजन की कहानी नहीं है. उन्होंने कहा कि यह उन परिवारों की कहानी है, जिनकी जिंदगी पर विभाजन का गहरा असर पड़ा. फिल्म इंसानियत और एक मां के सम्मान का संदेश देती है.

सनी ने कहा, “मेरे दादा-दादी और बीजी ने विभाजन का दर्द झेला था. बचपन में संयुक्त परिवार में बैठकर मैंने उस दौर की कहानियां और लोगों की पीड़ा सुनी है. लेकिन उस कठिन समय में भी इंसानियत जिंदा थी और लोग एक-दूसरे की मदद करते थे.”

बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें

बेटे करण देओल के साथ पहली बार शेयर किया मंच

पटना में फिल्म के प्रमोशन के दौरान सनी देओल और करण देओल पहली बार एक साथ मंच पर नजर आए.

करण देओल ने कहा कि अपने पिता के साथ स्क्रीन शेयर करना उनके लिए बेहद खास अनुभव रहा. उन्होंने कहा, “पापा के साथ काम करके मेरी जिंदगी बन गई. आखिर अपने पिता के साथ काम करना कौन नहीं चाहेगा?”

राजकुमार संतोषी के साथ पुरानी जोड़ी का भी किया जिक्र

सनी देओल ने निर्देशक राजकुमार संतोषी के साथ अपनी लंबे समय की साझेदारी का भी जिक्र किया.

उन्होंने कहा कि वे हमेशा ऐसी कहानियां चुनते हैं, जिनमें एक आम आदमी अपने हक, अपने परिवार और अपने सम्मान के लिए संघर्ष करता है. यही वजह है कि उनकी फिल्मों से दर्शक खुद को आसानी से जोड़ पाते हैं.

Also Read: डेहरी EO मर्डर केस में एक्शन मोड में प्रशासन, बिहार के मंत्री बोले- सम्राट चौधरी के राज में दोषी नहीं बचेंगे

The post पहली बार पटना पहुंचे सनी देओल, बोले- बिहार मेरे लिए खास, अब ‘सम्राट अशोक’ पर बनाना चाहता हूं फिल्म appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top