Weather Forecast : मौसम विभाग ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में 3 से 6 अगस्त के दौरान कई इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 3 से 7 अगस्त और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 4 से 7 अगस्त तक अच्छी बारिश का दौर जारी रह सकता है.
विभाग के अनुसार, 3 से 6 अगस्त के दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश, 3 अगस्त को पूर्वी मध्य प्रदेश और 3 से 5 अगस्त तक विदर्भ के कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना है. वहीं, 7 से 8 अगस्त के दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश और 3 से 8 अगस्त तक छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश का दौर देखने को मिल सकता है.
मौसम विभाग का पूरा प्रेस रिलीज पढ़ने के लिए यहां
राजस्थान का कैसा रहेगा मौसम?
राजस्थान में 3 अगस्त से मानसून ट्रफ लाइन के उत्तर की ओर शिफ्ट होने के कारण जोधपुर, उदयपुर, कोटा और भरतपुर संभाग के अधिकांश जिलों में बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है. हालांकि, 3 से 5 अगस्त के दौरान बीकानेर संभाग, शेखावाटी क्षेत्र, जयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. प्रदेश के अन्य हिस्सों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने के साथ कहीं-कहीं आसमान में बादल नजर आ सकते हैं.
The post मौसम : 8 अगस्त तक इन राज्यों में भारी बारिश के आसार, बिहार-झारखंड में भी अलर्ट appeared first on Naya Vichar.

