दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी एक 15 साल की लड़की ने की. अब उसकी मां ने बेटी के खिलाफ दर्ज एफआईआर वापस लेने की मांग की है. उनका कहना है कि बेटी अपनी गलती मान चुकी है. उसे अपने व्यवहार पर गहरा पछतावा है. वह सार्वजनिक रूप से माफी भी मांग चुकी है. अब परिवार ने मामले को खत्म करने की अपील की है.
लड़की की मां ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद कहा था कि भटके हुए बच्चों को माफ कर सही रास्ता दिखाना चाहिए. इसके बावजूद उनकी नाबालिग बेटी के खिलाफ दर्ज एफआईआर अब तक वापस नहीं ली गई है. उन्होंने पुलिस से मामला खत्म करने और एफआईआर वापस लेने की अपील की है.
लड़की की मां ने कहा : अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए था
इंडिया टुडे से बातचीत में किशोरी की मां ने कहा कि उनकी बेटी को अपने से बड़ों, खासकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए था. उन्होंने बेटी की ओर से पूरे देश से माफी मांगी और कहा कि उसे अपनी गलती का एहसास हो चुका है और अपने किए पर गहरा पछतावा है.
लड़की की मां ने कहा, “मेरी बेटी से गलती हुई है. उसे अपने से बड़ों के लिए अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए था. मैं अपनी बेटी की ओर से पूरे देश से माफी मांगती हूं. मेरे लिए सबसे बड़ी बात यह है कि आज उसे अपनी गलती का एहसास हो गया है. उसे अपने किए पर शर्मिंदगी है और उसे अपने व्यवहार पर गहरा पछतावा है.”
बड़ों का अपमान करना बिल्कुल गलत
लड़की की मां ने कहा कि युवाओं को अपनी बात रखने और विरोध प्रदर्शन करने का पूरा अधिकार है. वे प्रदर्शन, सोशल मीडिया या यूट्यूब जैसे मंचों के जरिए अपनी आवाज उठा सकते हैं. लेकिन विरोध के नाम पर किसी बड़े व्यक्ति के लिए अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. विरोध अपनी जगह है, लेकिन बड़ों का अपमान करना बिल्कुल गलत है.”
ये भी पढ़ें: Video : पीएम मोदी के ‘माफ करने’ वाले बयान पर दीपके ने कसा तंज, तो यूजर बोले- तू निकल इधर से
परिवार को कैसे पता चला पूरे मामले का
लड़की की मां के मुताबिक, 23 जुलाई को उनकी बेटी यह कहकर घर से निकली थी कि वह 1 अगस्त को अपने जन्मदिन से पहले खरीदारी करने जा रही है. परिवार को इस घटना की कोई जानकारी नहीं थी. बाद में जब वायरल वीडियो रिश्तेदारों ने भेजा, तब उन्हें पूरे मामले का पता चला.
The post पीएम मोदी पर टिप्पणी करने वाली लड़की की मां बोलीं- माफी के बाद भी FIR वापस नहीं, सुरक्षा चाहिए appeared first on Naya Vichar.

