संबीत परीजा
Dhanbad News: एआइ पावर्ड फाइनेंशियल इंटेलिजेंस प्लेटफार्म है 73 स्ट्रिंगस.
Dhanbad News: इनोवेशन और इंवेनशन के क्षेत्र में आइआइटी आइएसएम के पूर्व छात्रों ने अपनी अलग ही पहचान बनायी है. संस्थान के छात्रों के कई स्टार्टअप ने देश और दुनिया में बेहतर मुकाम हासिल कर लिया है. इसी कड़ी में एक और नाम जुड़ गया है. इस प्रतिष्ठित के क्लब में अब 2014 बीटेक माइनिंग इंजीनियरिंग के पासआउट छात्र संबीत परीजा अपने स्टार्टअप 73 स्ट्रिंगस के साथ शामिल हुए हैं. इस एआइ-पावर्ड फाइनेंशियल इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म 73 स्ट्रिंगस ने सीरीज बी फंडिंग में शानदार 55 मिलियन डॉलर (लगभग 455 करोड़ रुपये) जुटाये हैं. उन्हें फंडिंग करने वाले प्रमुख कंपनियों में गोल्डमैन सैचे, ब्लैक स्टोन, गोलूब कैपिटल, हैमिल्टन लेन और ब्रैडमैन वेंचर्स जैसी प्रतिष्ठित कंपनियां शामिल हैं.
यह फंडिंग हमारे लिए नवाचार को गति देने वाला ईंधन
संस्थापक और चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर संबीत परीजा ने कहा, “यह फंडिंग हमारे लिए महज एक वित्तीय समर्थन नहीं, बल्कि नवाचार को गति देने वाला ईंधन है. 73 स्ट्रिंगस के जरिए हम निजी पूंजी बाजारों में एआई-संचालित वैल्यूएशन मॉनिटरिंग और डेटा एक्सट्रैक्शन सॉल्यूशंस के माध्यम से क्रांति ला रहे हैं. हमारे लैंग्वेज मॉडल और एडवांस्ड पोर्टफोलियो इंटेलिजेंस के साथ, हम उद्योग के लिए सबसे स्मार्ट और अनुकूलित टूल्स बना रहे हैं. यह निवेश हमें एआइ की सीमाओं को और आगे बढ़ाने की शक्ति देगा, जिससे हमारे क्लाइंट्स को अभूतपूर्व गति, सटीकता और पारदर्शिता मिलेगी.”
73 स्ट्रिंगस क्या करता है?
यह एक उभरती हुई फिनटेक कंपनी है, जो एआइ-संचालित डेटा संग्रह, मॉनिटरिंग और वैल्यूएशन सेवाओं में विशेषज्ञता रखती है. यह कंपनी अपने ग्राहकों को वित्तीय संपत्तियों का विश्लेषण, मूल्यांकन और निगरानी करने में सक्षम बनाती है. इससे लेन-देन अधिक कुशल और सटीक हो जाते हैं.
संबीत परीजा की यात्रा
आइआइटी आइएसएस से पढ़ाई करने के दौरान संबीत परीजा स्टूडेंट प्लेसमेंट कोऑर्डिनेटर भी रहे थे. उनके करियर में कई महत्वपूर्ण भूमिकाएं रही हैं. उन्होंने 2018 में 73 स्ट्रिंगस की स्थापना की थी.
डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
The post Dhanbad News: आइआइटी आइएसएम के पूर्व छात्र के स्टार्टअप को मिली 55 मिलियन डॉलर की फंडिंग appeared first on Naya Vichar.

