बांकुड़ा से प्रणव कुमार बैरागी की रिपोर्ट
पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा जिले के हिड़बांध प्रखंड में राज्य के मंत्री खुदीराम टुडू ने एक घायल बाइक सवार को अपने काफिले की एक कार से अस्पताल भिजवाया. प्रखंड के बहाड़ामुड़ी ब्रिज के पास बाइक और कार की टक्कर में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया था. हादसे के बाद घायल सड़क पर पड़ा था. तत्काल किसी ने उसकी मदद नहीं की.
घायल को देख मंत्री ने रोकी अपनी कार
इसी दौरान मंत्री खुदीराम टुडू किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा उस रास्ते से जा रहे थे. उन्होंने सड़क पर घायल अवस्था में पड़े बाइक सवार को देखा. मंत्री ने अपने काफिले को रोकने का आदेश दिया. खुद कार से उतरे और घटनास्थल पर जाकर घायल व्यक्ति की मदद की. उन्होंने तत्काल घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल भेजने की व्यवस्था करायी.
ये भी पढ़ें: बांकुड़ा-दुर्गापुर राजमार्ग पर तेज रफ्तार में दो बसों के बीच टक्कर, 30 यात्री घायल
मंत्री बोले- दुर्घटना में घायल की मदद जरूरी
मंत्री की इस पहल की स्थानीय लोग सराहना कर रहे हैं. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मंत्री ने लोगों से कहा कि दुर्घटना के बाद घायल व्यक्ति को समय पर मदद जरूरी है. मंत्री ने कहा कि किसी घायल व्यक्ति को देखकर तमाशबीन बने रहना या उसकी अनदेखी करना मानवता नहीं है. इससे उसकी जान को भी खतरा हो सकता है. सड़क दुर्घटना में घायल किसी भी व्यक्ति की तत्काल मदद करनी चाहिए, ताकि उसकी जान बचायी जा सके. यही मानवता है.
ये भी पढ़ें: बांकुड़ा : सड़क व पानी की किल्लत से नाराज चार गांवों का ”वोट बॉयकॉट” का ऐलान
The post बंगाल के मंत्री खुदीराम टुडू ने दुर्घटना में घायल बाइक सवार की मदद के लिए रोका काफिला, कार से भेजा अस्पताल appeared first on Naya Vichar.

