Hot News

झारखंङ : कोडरमा में मिड-डे मील खा रहे थे बच्चे, अचानक ढहा 16 साल पुराना स्कूल भवन, बाल-बाल बचे 37 मासूम

कोडरमा : कोडरमा जिला के चंदवारा प्रखंड स्थित बेंदी पंचायत में बड़ा हादसा होने से टल गया. हुआ ये कि नवसृजित प्राथमिक विद्यालय वीरगढ़ा में सोमवार को तेज बारिश के दौरान अर्धनिर्मित दो मंजिला भवन का ऊपरी हिस्सा अचानक भरभरा कर जमींदोज हो गया. भवन का ऊपरी हिस्सा गिरने से नीचे की ओर भी मलबा फैल गया. जिस समय यह हादसा हुआ, उस समय विद्यालय के शिशु मिड-डे मील खा रहे थे. अचानक मलबा गिरने से विद्यालय में अफरा-तफरी मच गयी. हालांकि, शिशु समय रहते सुरक्षित स्थान पर चले गये और बाल-बाल बच गये.

शिशु भवन के नीचे होते तो हो सकता था बड़ा हादसा

बताया जाता है कि विद्यालय का दो मंजिला भवन करीब वर्ष 2010 में अधूरा बना था. भवन का ऊपरी हिस्सा लंबे समय से इसी तरह अधूरा पड़ा हुआ था. सोमवार को तेज बारिश के बीच अचानक भवन का ऊपरी हिस्सा ढह गया. स्थानीय लोगों के अनुसार, यदि हादसे के समय शिशु भवन के नीचे या उसके समीप होते तो बड़ी घटना हो सकती थी. विद्यालय में करीब 37 शिशु नामांकित हैं. विद्यालय में फिलहाल मात्र एक शिक्षक पिंटू कुमार कार्यरत हैं.

ये भी पढ़ें: सड़क नहीं तो एंबुलेंस कैसे आए; गुमला में गर्भवती को गेंड़ुआ भार पर ढोकर 2 KM ले गए परिजन, 80 साल बाद भी भगवान भरोसे गांव

विद्यालय के सुरक्षा व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

शिक्षक पिंटू कुमार ने बताया कि हादसे के समय शिशु मिड-डे मील खा रहे थे. भवन का हिस्सा गिरते ही बच्चों को सुरक्षित किया गया. उन्होंने बताया कि सभी शिशु सुरक्षित हैं और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. अर्धनिर्मित भवन का हिस्सा गिरने के बाद विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं. अभिभावकों ने कहा कि लंबे समय से अधूरा पड़ा भवन बारिश के दौरान कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकता है. लोगों ने प्रशासन से विद्यालय भवन की तत्काल जांच कराने तथा जर्जर और अर्धनिर्मित हिस्से को सुरक्षित कराने की मांग की है.

ये भी पढ़ें: झारखंड के 6722 बूथों पर नहीं जुड़ा एक भी नया वोटर, रांची सबसे पीछे – CEO ने जताई नाराजगी

The post झारखंङ : कोडरमा में मिड-डे मील खा रहे थे शिशु, अचानक ढहा 16 साल पुराना स्कूल भवन, बाल-बाल बचे 37 मासूम appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top