Hot News

Dhanbad News : साइबर क्राइम के बढ़ते खतरे को लेकर सतर्कता जरूरी : डीजी

Dhanbad News : डीजीएमएस मुख्यालय धनबाद में बुधवार को ‘ट्रॉय दिशानिर्देश और संगठनात्मक और व्यक्तिगत साइबर सुरक्षा’ पर विकास भवन के वर्कशॉप हॉल में कार्यशाला का आयोजन किया गया. उद्घाटन डीजीएमएस के डीजी उज्ज्वल ताह, डीडीडी अजय सिंह, डीडीजी (स्टेट) जेपी आर्य, बीएसएनएल के डीजीएम (एनडब्ल्यू) अन्विता नाथ व बीएसएनएल के एजीएम (ईबी) कमलेश कुमार ने संयुक्त रूप से किया. जबकि समन्वय डीजीएमएस के निदेशक (सोमा) एन बाला सुब्रमण्यम ने किया. कार्यशाला का उद्देश्य प्रतिभागियों को ट्रॉय दिशा-निर्देशों, संगठनात्मक और व्यक्तिगत साइबर सुरक्षा के बारे में जानकारी देनी थी. इस दौरान डीजीएमएस के डीजी श्री ताह ने बताया कि बढ़ते साइबर क्राइम के खतरों को देखते सतर्कता जरूरी है. सभी कर्मचारी अपने कार्य वातावरण की सुरक्षा और अखंडता सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय रहें. यह कार्यशाला संगठन के सभी कर्मचारियों के लिए साइबर सुरक्षा प्रोटोकॉल व ट्रॉय दिशा-निर्देशों पर अपने ज्ञान को अद्यतन करने के लिए महत्वपूर्ण है. कार्यशाला के प्रथम सत्र में बीएसएनएल के एजीएम (ईबी) कमलेश कुमार ने ट्राई का परिचय व दिशा-निर्देशों से अवगत कराया. जबकि दूसरे सत्र में डीएमएमएस के सदाशिव ने प्रशासनी कर्मचारियों के लिए साइबर सुरक्षा दिशानिर्देश से संबंधित पावर प्रजेंटेशन दिया. मौके पर बड़ी संख्या में डीजीएमएस व बीएसएनएल के अधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Dhanbad News : साइबर क्राइम के बढ़ते खतरे को लेकर सतर्कता जरूरी : डीजी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top