Hot News

बुधवार को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे पंचायत सहायक, आठ सूत्री मांगों को लेकर रांची में शक्ति प्रदर्शन

Ranchi News: राज्य स्तरीय पंचायत सहायक संघ, झारखंड प्रदेश की ओर से बुधवार को मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. आंदोलन की पूरी रूपरेखा तैयार कर ली गई है. इसके तहत राज्य के सभी जिलों से पंचायत सहायक रांची पहुंचेंगे और सुबह मोरहाबादी मैदान में एकत्रित होंगे. यहां से सभी पंचायत सहायक रैली की शक्ल में मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच करेंगे. संघ का दावा है कि इस आंदोलन में बड़ी संख्या में पंचायत सहायक शामिल होंगे.

प्रदेश अध्यक्ष बोले, ऐतिहासिक होगा आंदोलन

संघ के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रदीप कुमार ने कहा कि पंचायत सहायकों की वर्षों पुरानी समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से अनुरोध किया जा रहा है, लेकिन अब तक कोई सकारात्मक पहल नहीं हुई है. उन्होंने कहा कि पंचायत सहायकों के साथ लगातार अन्याय हो रहा है, जिसके कारण उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए मजबूर होना पड़ा है. उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा और इसमें राज्यभर से बड़ी संख्या में पंचायत सहायक भाग लेंगे. उन्होंने प्रशासन से मांगों पर गंभीरता से विचार करने की अपील की.

मांगें पूरी नहीं हुईं तो होगी अनिश्चितकालीन हड़ताल

चंद्रदीप कुमार ने कहा कि यदि मुख्यमंत्री आवास घेराव के बाद भी प्रशासन उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लेती है, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा. इसके अगले चरण में पंचायत सहायक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे. उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से सकारात्मक पहल नहीं होने से पंचायत सहायकों में नाराजगी लगातार बढ़ रही है.

आठ सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन

पंचायत सहायकों का कहना है कि वे लंबे समय से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं. उनकी प्रमुख मांगों में मुख्यमंत्री के साथ सीधी वार्ता सुनिश्चित करना, वर्तमान 2500 रुपये के मानदेय में बढ़ोतरी करना तथा प्रत्येक वर्ष ग्राम सभा से अनुमोदन की अनिवार्यता समाप्त करना शामिल है. इसके अलावा, पंचायत सहायकों ने पंचायत सचिव के पदों में 70 प्रतिशत आरक्षण देने की भी मांग की है. उनका कहना है कि वर्षों से पंचायत स्तर पर कार्य करने के बावजूद उन्हें सेवा सुरक्षा और पदोन्नति का उचित अवसर नहीं मिल रहा है.

अनुकंपा नियुक्ति और बीमा सुविधा की भी मांग

संघ ने मांग की है कि सेवा के दौरान मृत पंचायत सहायकों के आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति दी जाए. साथ ही पंचायत सहायकों को स्वास्थ्य बीमा और दुर्घटना बीमा जैसी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ भी उपलब्ध कराया जाए, ताकि विपरीत परिस्थितियों में उनके परिवारों को आर्थिक सुरक्षा मिल सके.

इसे भी पढ़ें: 50 लाख की ठगी मामले में कोडरमा पुलिस की कार्रवाई, फरार आरोपियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

राज्य स्तरीय मॉनिटरिंग सेल के गठन की मांग

पंचायत सहायकों ने राज्य स्तर पर एक मॉनिटरिंग सेल के गठन की भी मांग की है. उनका कहना है कि इस सेल के माध्यम से पंचायत सहायकों की समस्याओं की नियमित समीक्षा हो सकेगी और उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा सकेगा. संघ का कहना है कि पंचायत सहायक ग्रामीण प्रशासन की महत्वपूर्ण कड़ी हैं और प्रशासन की योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने में उनकी अहम भूमिका रहती है. ऐसे में उनकी मांगों की अनदेखी उचित नहीं है. अब सभी की नजर बुधवार को होने वाले मुख्यमंत्री आवास घेराव और उसके बाद प्रशासन की प्रतिक्रिया पर टिकी हुई है.

इसे भी पढ़ें: झारखंड में LPG की चोरी, चांडिल में 64 सिलेंडर के साथ अंतरजिला गिरोह के तीन चोर गिरफ्तार

The post बुधवार को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे पंचायत सहायक, आठ सूत्री मांगों को लेकर रांची में शक्ति प्रदर्शन appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top