भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन सिर्फ फिल्मों में ही नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर भी छाए हुए हैं, उनकी वायरल रील्स, मजेदार डायलॉग्स और बेबाक अंदाज ने इंस्टाग्राम का एल्गोरिदम तक हिला दिया है, इसी बीच फिल्म ‘आर्यभट्ट का जीरो’ में उनके साथ काम कर चुकीं एक्ट्रेस सोनाली सहगल ने नया विचार से एक्सक्लूसिव बातचीत में रवि किशन को लेकर कई दिलचस्प बातें शेयर कीं. उन्होंने बताया कि शूटिंग शुरू होने से पहले उनकी सोच क्या थी, सेट पर रवि किशन कैसे थे और आखिर क्यों वह अब उनकी बहुत बड़ी फैन बन गई हैं.
‘पहले लगा था रवि किशन बहुत सीरियस होंगे…’
जब उनसे पूछा गया कि फिल्म में आपके साथ रवि किशन ने काम किया है और वह इन-दिनों सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहे हैं. एक तरह से उन्होंने इंस्टाग्राम का एल्गोरिदम हैक कर लिया है. इस पर सोनाली सहगल ने कहा,
बिल्कुल.. उनके बारे में जितना कहूं, उतना कम है. उनके साथ जब मैंने ‘आर्यभट्ट का जीरो’ शूट किया था, तो पहले मैंने सोचा कि वह बहुत सीरियस किस्म के है या इतने सीनियर एक्टर है, तो थोड़ा घमंड होगा, लेकिन जब काम किया, तो पता चला कि वह काफी स्वीट हैं. उनके साथ सेट पर काम करके बहुत मजा आया. वह काफी मजेदार इंसान है. मैं अब उनकी बहुत बड़ी फैन हो गई हूं. उन्होंने कहा था कि ‘मैं बीबी के पैर दबाता हूं’. यह बात मुझे मुझे बहुत अच्छा लगा कि वह कितना रिस्पेक्ट करते हैं.
रवि किशन पर भी और बनेंगी मजेदार रील्स
सोनाली सहगल ने रवि किशन के वायरल होने पर कहा,
रवि इतना अच्छा और मजेदार बोलते हैं, कि अभी वह अलग ही दर्जे पर चले गए हैं. इंस्टाग्राम पर उनके बैक टू बैक रील्स बन रहे हैं. फिल्म में जो उनका कैरेक्टर है, उससे और वायरल मोमेंट्स निकलकर आएंगे, क्योंकि उनकी एक एक लाइन काफी फनी है. ‘आर्यभट्ट का जीरो’ के एक सीन में उनका डायलॉग है, ‘अपना प्यार अगर किसी और की फॉर्चूनर में चला जाए तो दुख तो होता ही है’, मुझे पूरा भरोसा है कि इस पर भी ढेर सारी रील्स बनने वाली हैं. उनके साथ काम करना मेरे लिए बेहद मजेदार अनुभव रहा. वह वाकई कमाल के कलाकार हैं, टैलेंट उनके अंदर कूट-कूटकर भरा है.
ये भी पढ़ें: वायरल मीम्स के बीच चर्चा में Ravi Kishan, जानिए कितनी है संपत्ति और कैसी है लाइफस्टाइल
क्या रवि किशन ने सोनाली सहगल को सिखाई भोजपुरी
सोनाली सहगल से जब पूछा गया कि क्या रवि किशन ने सेट पर उन्हें भोजपुरी सिखाई या कोई प्रैंक किया? इस पर एक्ट्रेस ने कहा, “नहीं मुझे तो नहीं सिखाया, लेकिन हिमांश कोहली को सिखाया होगा. हम लोग तो काफी फिटनेस और खाने पीने की बात किया करते थे. मुझे देखकर उन्हें लगता था कि सोनाली तो कुछ खाती पीती नहीं होगी.” बता दें कि रवि किशन और सोनाली सहगल स्टारर फिल्म ‘आर्यभट्ट का जीरो’ 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है.
ये भी पढ़ें: Exclusive : अमिताभ-शाहरुख के साथ 40 साल तक किया डांस, आज लोकल ट्रेन में काम ढूंढती हैं रुबीना खान…
The post Exclusive: रवि किशन की Viral Reels तो सिर्फ ट्रेलर हैं, ‘पिक्चर अभी बाकी है’, को-स्टार ने खोला राज appeared first on Naya Vichar.

