बॉलीवुड के ‘हीरो नंबर 1’ यानी गोविंदा एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में वह अपनी रुमर्ड गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार के साथ मुंबई के मशहूर गणेश पंडाल ‘लालबागचा राजा’ के दर्शन करने पहुंचे. दोनों को साथ देखकर जहां फैंस का ध्यान उनकी जोड़ी पर गया, वहीं दर्शन के बाद सामने आई एक तस्वीर ने सोशल मीडिया पर नई चर्चा छेड़ दी. आखिर तस्वीर में ऐसा क्या दिखा, जिसने गोविंदा और कोमल रानी की शादी की अटकलों को हवा दे दी?
मंदिर में एंट्री के समय नहीं था सिंदूर, लौटते वक्त माथे पर दिखा लाल सिंदूर
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जब गोविंदा अपनी रुमर्ड गर्लफ्रेंड के साथ लालबागचा राजा के दरबार में एंट्री लेते हैं, तब एक्ट्रेस बिल्कुल सिंपल लुक में थीं और उनके माथे पर कोई सिंदूर नहीं था. लेकिन जैसे ही दोनों ने बप्पा के चरणों में माथा टेका और पूजा-अर्चना पूरी की, तो वापस लौटते समय उनके माथे पर गहरा लाल सिंदूर नजर आया. इतना ही नहीं, भीड़ के बीच गोविंदा उनका हाथ थामे बिल्कुल एक कपल की तरह साथ चलते नजर आए. इस पूरे दृश्य को देखकर फैंस कयास लगाने लगे हैं कि क्या मंदिर के अंदर ही दोनों ने शादी रचा ली या यह महज बप्पा का प्रसादी सिंदूर था.
सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़, फैंस ने लिए मजे
वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने भी इस सिंदूर वाले ट्विस्ट पर तरह-तरह के कमेंट्स करना शुरू कर दिया. एक यूजर ने गोविंदा की पुरानी ब्लॉकबस्टर फिल्म का जिक्र करते हुए लिखा, “साजन चले ससुराल इन रियल लाइफ “. वहीं दूसरे यूजर ने चुटकी लेते हुए कमेंट किया, “भगवान इसलाइक… सदा सुहागन रहो बेटी”.
पत्नी सुनीता आहूजा संग अनबन के बीच नया मोड़
गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के बीच पिछले कुछ समय से अनबन और पारिवारिक कलह की समाचारें लगातार आ रही हैं. ऐसे में अपनी रुमर्ड गर्लफ्रेंड के साथ हाथ में हाथ डाले दिखना और पूजा के बाद उनके माथे पर सिंदूर दिखाई देना इस विवाद को एक नया मोड़ दे रहा है. फिलहाल गोविंदा या कोमल रानी की तरफ से शादी की इन समाचारों पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.
ये भी पढ़ें: Prem Chopra Birthday: कभी अखबार में की नौकरी, फिर बने बॉलीवुड के सबसे यादगार विलेन, एक डायलॉग ने बदल दी पूरी पहचान
ये भी पढ़ें: 40 की उम्र में Shruti Haasan ने शादी पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- दिखावे पर खर्च से बेहतर चैरिटी कर दो
The post Govinda के साथ बप्पा के दर्शन करने पहुंचीं रुमर्ड गर्लफ्रेंड, लौटते समय माथे पर दिखा सिंदूर, क्या दोनों ने कर ली शादी? appeared first on Naya Vichar.