Hot News

370 विरोध प्रदर्शन पर FIR के बाद महबूबा बोलीं- 2019 से PDP को बनाया जा रहा निशाना, उमर ने बताया ‘फिक्स्ड मैच’

Article 370 Anniversary : जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाए जाने की बरसी पर हुए विरोध प्रदर्शन के बाद पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) प्रमुख महबूबा मुफ्ती और उनकी बेटी इल्तिजा मुफ्ती के खिलाफ दर्ज एफआईआर को लेकर सियासत तेज हो गई है. श्रीनगर में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए महबूबा मुफ्ती ने आरोप लगाया कि वर्ष 2019 से उनकी पार्टी को लगातार निशाना बनाया जा रहा है और उसे कमजोर करने की कोशिशें आज भी जारी हैं. वहीं मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने महबूबा के आरोपों को खारिज करते हुए पूरे घटनाक्रम को “फिक्स्ड मैच” करार दिया.

‘2019 से PDP को तोड़ने की कोशिश जारी’

महबूबा मुफ्ती ने कहा कि अनुच्छेद 370 और 35A की बहाली के लिए सबसे पहले और सबसे मुखर तरीके से PDP ने आवाज उठाई थी. उन्होंने दावा किया कि इसी वजह से 2019 के बाद उनकी पार्टी को तोड़ने की कोशिश शुरू हुई.

उनके अनुसार, पार्टी से कई अलग-अलग गुट बनाए गए और कुछ नेताओं ने अनुच्छेद 370 हटाने का समर्थन भी किया. महबूबा ने कहा कि आज भी PDP को नेतृत्वक रूप से कमजोर करने की कोशिशें जारी हैं और उनकी पार्टी अपने रुख से पीछे हटने वाली नहीं है.

Also read : मोरबी के कुएं में उठीं रहस्यमयी लहरें, चमत्कार या विज्ञान? जांच से खुलेगा असली राज

इल्तिजा पर FIR और पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल

महबूबा मुफ्ती ने अपनी बेटी इल्तिजा मुफ्ती के खिलाफ दर्ज एफआईआर का भी बचाव किया. PDP का आरोप है कि 4 अगस्त को पार्टी कार्यालय के बाहर निकाले गए कैंडल मार्च के दौरान पुलिस ने इल्तिजा को रोका और उनके साथ अभद्र व्यवहार किया. पार्टी का कहना है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन के बावजूद पुलिस ने जरूरत से ज्यादा बल प्रयोग किया और इस मामले को अदालत में ले जाया जाएगा.

उमर अब्दुल्ला बोले- यह ‘फिक्स्ड मैच’ है

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने महबूबा मुफ्ती के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा, “इस फिक्स्ड मैच पर मुझसे टिप्पणी मत कराइए. जो कुछ हुआ, उसके बाद उनकी छवि कमजोर हो गई थी. जब भी उनकी छवि कमजोर होती है, एजेंसियां उनकी विश्वसनीयता वापस लाने की कोशिश करती हैं.”

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि “क्या इल्तिजा मुफ्ती पांच साल की बच्ची हैं? पांच साल का बच्चा भी जानता है कि किसी को इस तरह उकसाया नहीं जाता. यह लोगों को गुमराह करने और नेतृत्वक फायदा उठाने की कोशिश है. दुर्भाग्य से PDP बार-बार ऐसा करती है.”

‘अनुच्छेद 370 लोगों के दिलों में है’

महबूबा मुफ्ती ने भाजपा पर भी निशाना साधते हुए कहा कि 2019 में अनुच्छेद 370 हटाने के समय विकास के बड़े-बड़े दावे किए गए थे, लेकिन आज भी जम्मू-कश्मीर के लोगों के दिलों में अनुच्छेद 370 मौजूद है. उन्होंने कहा कि यह सिर्फ PDP और नेशनल कॉन्फ्रेंस के बीच की लड़ाई नहीं, बल्कि जम्मू-कश्मीर की पहचान और अधिकारों से जुड़ा मुद्दा है.

Also read : संसद में बढ़ा सियासी तनाव! शाह-बिड़ला की 1 घंटे की बंद कमरे में मीटिंग, क्या टूटेगा विपक्ष का घेराव?

The post 370 विरोध प्रदर्शन पर FIR के बाद महबूबा बोलीं- 2019 से PDP को बनाया जा रहा निशाना, उमर ने बताया ‘फिक्स्ड मैच’ appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top