Hot News

JPSC-JSSC विवाद में छात्रों के समर्थन में निर्जला अनशन पर बैठे जयराम महतो, सरकार को दी चेतावनी

Jairam Mahato : रांची में JPSC-JSSC नियुक्ति विवाद को लेकर छात्र आंदोलन कर रहे हैं. इसी बीच डुमरी विधायक और झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के नेता जयराम महतो छात्रों के समर्थन में आज, 9 अगस्त को एक दिवसीय निर्जला अनशन कर रहे हैं. जयराम महतो सुबह 6 बजे पुराने विधानसभा परिसर में अनशन पर बैठ रहे हैं. उनका यह अनशन जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में पिछले 15 दिनों से जारी छात्र आंदोलन और भूख हड़ताल के समर्थन में हो रहा है.

जयराम महतो ने प्रशासन को दी चेतावनी

जयराम महतो ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट कर लिखा है कि जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में चल रहे छात्र आंदोलन समर्थन में पुराना विधानसभा परिसर में आज सुबह 6:50 बजे से एक दिवसीय 24 घंटे का निर्जला उपवास शुरू कर चूका हूं. विगत 25 जुलाई से छात्र आंदोलनरत हैं. भूख हड़ताल से छात्रों की तबीयत लगातार बिगड़ती जा रही है और प्रशासन इसे बहुत गंभीरता से नहीं ले रही है. पूरे विश्व के कानों में ये आवाज पहुंच रही है लेकिन शायद राज्य प्रशासन के कानों तक नहीं पहुंच रही है. इस उपवास का उद्देश्य छात्रों की आवाज को राजा तक पहुंचाना है. अगर कारगर हुआ तो अच्छी बात है अन्यथा मेरे आंदोलन की नई रुपरेखा तय की जाएगी, संघर्ष जारी रहेगा. टीडीपीएल (TDPL) द्वारा लिए गए JPSC/JSSC के सभी नियुक्ति परीक्षाओं को रद्द करो. दोषियों को गिरफ्तार करो, CBI/ED से जांच करवाओ. साथ ही JPSC और JSSC के सभी पदाधिकारियों के घोटाले में संलिप्तता की भी निष्पक्ष जांच हो.

ये भी पढ़ें: एनएसयूआई से मंत्रियों की वार्ता, 14वीं जेपीएससी परीक्षा रद्द करने और 90 दिनों में जांच पूरी करने की मांग

View on Instagram

The post JPSC-JSSC विवाद में छात्रों के समर्थन में निर्जला अनशन पर बैठे जयराम महतो, प्रशासन को दी चेतावनी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top