Hot News

TVS Jupiter 125 हुआ महंगा, खरीदने से पहले जानें किस वेरिएंट पर कितनी बढ़ी कीमत

यदि आपने हाल ही में टीवीएस जुपिटर 125 खरीदने का प्लान बनाया है, तो यह समाचार आपके लिए ही है. कंपनी की ओर से जुपिटर की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है. TVS Jupiter 125 रेंज की कीमतों में अब 24 हजार रुपये तक का इजाफा किया गया है. इस स्कूटर की फिलहाल शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 81,100 रुपये है. ऐसे में इस महीने नया स्कूटर खरीदने की योजना बना रहे कस्टमर्स के लिए यह बढ़ोतरी सभी वेरिएंट्स पर लागू होती है, चाहे आप कोई भी वेरिएंट चुने, उसकी ऑन-रोड कीमत बढ़ जाएगी. इस अपडेट में मैकेनिकल रूप से किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है. Jupiter 125 DT SCX के नए कलर ऑप्शन मई, 2026 में लॉन्च होने के बाद यह दूसरी बार है, जब इसकी कीमतों में बढ़ोतरी हुई है. आइए जानते हैं कि किस वेरिएंट पर कितना प्राइस बढ़ा है.

TVS Jupiter 125: किस वेरिएंट पर कितनी कीमत बढ़ी?

  • ड्रम अलॉय: टीवीएस जुपिटर 125 ड्रम अलॉय की कीमत 78,700 रुपये से बढ़कर 80,100 रुपये हो गई है. इसके दामों में 2,400 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. यह इस लाइनअप की सबसे बड़ी बढ़ोतरी है. 
  • डिस्क: डिस्क वेरिएंट की कीमत में 2,210 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. पहले इसकी कीमत 83,900 रुपये थी, जो अब बढ़कर 88,950 रुपये हो चुकी है.
  • डीटी डीएक्ससी (DT SXC): इस वेरिएंट की कीमत 86,750 रुपये से बढ़कर 88,950 रुपये हो गई है. पहले से यह 2,200 रुपये महंगा हुआ है.
  • स्मार्टएक्सकनेक्ट (SmartXconnect): स्मार्टएक्सकनेक्ट की कीमत अब पहले से 875 रुपये ज्यादा हो गई है. पहले इसकी कीमत 89,060 रुपये थी, जो अब बढ़कर 89,935 रुपये हुई है.

ये भी पढ़ें: Honda Dio 110 vs TVS Jupiter 110: डेली अप-डाउन वालों के लिए कौन-सा स्कूटर नंबर-1? खरीदने से पहले जानें

Jupiter 125 के स्पेसिफिकेशन में कोई बदलाव नहीं 

TVS Jupiter 125 के मौजूद मॉडल में 124.8 सीसी का एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन और CVT ऑटो ट्रांसमिशन बरकरार है. इस नए रिवीजन में कोई नया फीचर, कलर या हार्डवेयर नहीं जोड़ा गया है. इससे यह साबित होता है कि यह बढ़ोतरी टीवीएस द्वारा किए गए सीधे लागत एडजस्टमेंट के चलते हुई है, न की एक्स्ट्रा फीचर्स के कारण. 

ये भी पढ़ें: TVS Raider, Hunter 350 या Yamaha FZS-Fi V4: कम हाइट वालों के लिए तीनों में से कौन है सबसे बेस्ट ऑप्शन?

खरीदारों के लिए इसका मतलब क्या है? 

वर्तमान में जो भी जुपिटर 125 सीसी ऑटोमैटिक स्कूटरों की तुलना कर रहा है, उसे यह पता चलेगा कि होंडा 125 जैसे कंपटिटर की तुलना में इस जुपिटर 125 में कोई बदलाव नहीं हुआ है. खरीदारों को खरीदने से पहले नई कीमतों को ध्यान में रखना चाहिए, खासकर उन शहरों में जहां RTO और इंश्योरेंस लागत फाइनल प्राइस को यहां बताई गई एक्स शोरूम कीमत से भी ऊपर लेकर जाती है. जो कस्टमर्स किसी वेरिएंट, मुख्य रूप से ड्रम और डिस्क ट्रिम्स खरीदने का मन बना चुके हैं, जहां कीमतों में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी हुई है, उन्हें बुकिंग करने से पहले नजीदीकी डीलरों से अपडेटेड ऑन-रोड प्राइसों की जानकारी लेनी चाहिए.

The post TVS Jupiter 125 हुआ महंगा, खरीदने से पहले जानें किस वेरिएंट पर कितनी बढ़ी कीमत appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top