Shahnawaz Hussain Attack on RJD : बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन शनिवार को पटना पहुंचे. पटना एयरपोर्ट पर उन्होंने राजद और तेजस्वी यादव को लेकर कई दावें किए. उन्होंने राजद सुप्रीमो लालू यादव को सलाह दिया कि वो अब राजद को खत्म कर दें. राजद अब आखिरी सांस ले रही है और सभी कार्यकर्ता एक दूसरे के साथ गाली-गलौज पर उतार आए हैं. वीडियो में सुनिए शाहनवाज हुसैन क्या कह रहे हैं?
‘आखिरी सांस ले रही है राजद’
बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि, लालू जी को आरजेडी को खत्म कर देनी चाहिए. राजद की हालत यह हो गई है कि पार्टी के लोग एक दूसरे को गाली-गलौज कर रहे हैं. राष्ट्रीय जनता दल अपनी आखिरी सांस ले रहा है. MY समीकरण भी टूट गया है. तेजस्वी यादव का भी यहां मन नहीं लग रहा है यहां. इसलिए जो काम अच्छा ना लगे नहीं करना चाहिए. राजद वीरचंद मार्ग के ऑफिस से लालू यादव के घर तक सीमित हो गई है.
Also Read : PHOTOS : सावन में महाकाल के भस्म आरती स्वरूप में सजे बाबा औघड़दानी, तस्वीरों में करें अद्भुत दर्शन
The post VIDEO : बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन का दावा-आखिरी सांस ले रही है RJD, तेजस्वी को लेकर क्या कहा, सुनिए appeared first on Naya Vichar.

