Hot News

JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में अब ED की एंट्री, PMLA के तहत केस दर्ज

रांचीः 14वीं JPSC (झारखंड लोक सेवा आयोग) की परीक्षा में अनियमितता के मामले में अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) की एंट्री हो गई है. केंद्रीय एजेंसी ने इस मामले में PMLA (प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) के तहत केस दर्ज किया है. ईडी की ओर से यह कार्रवाई JPSC परीक्षा में कथित धांधली से जुड़े आर्थिक लेन-देन और भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के लिए की गई है. अब एजेंसी मामले में आर्थिक गतिविधियों और कथित अवैध लेन-देन की जांच करेगी.

ये भी पढ़ें- झारखंड विधानसभा मॉनसून सत्र का तीसरा दिन आज, सदन में हंगामे के आसार

रांची की यूनिट से पांच सदस्यीय टीम पहुंची

मामले की जांच के लिए ED की रांची यूनिट से पांच सदस्यीय टीम पहुंच गई है. जिसमें एक असिस्टेंट डायरेक्टर और 4 इंस्पेक्टर शामिल हैं. यह टीम परीक्षा में कथित धांधली से जुड़े वित्तीय पहलुओं की जांच करेगी और आवश्यकतानुसार मामले से जुड़े लोगों से पूछताछ और दस्तावेजों की पड़ताल भी की जा सकती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, JPSC परीक्षा में धांधली के मामले को लेकर ED ने एक सप्ताह पहले ही केस दर्ज कर लिया था. इस पूरे मामले में पैसों के लेन-देन और इसमें शामिल अधिकारियों की भूमिका की ED जांच करेगी.

ये भी पढ़ें- रामगढ़ में कुजू के श्रीराम पावर एंड स्टील प्लांट के फर्नेस में धमाका, नौ घायल, 2 की हालत गंभीर

वार्ता में प्रशासन ने दिया था ईडी से जांच का आश्वासन

बता दें कि रविवार (9 अगस्त 2026) को रांची में JPSC परीक्षा विवाद को लेकर आंदोलनरत छात्रों और प्रशासन के प्रतिनिधिमंडल के बीच करीब पांच घंटे तक वार्ता हुई थी. इस दौरान प्रशासन की ओर से छात्रों को बताया गया था कि परीक्षा में हुई धांधली की CID जांच कर रही है. छात्रों से यह भी कहा गया था कि जांच के दौरान यदि वित्तीय घोटाले से संबंधित कोई मामला सामने आता है, तो प्रशासन उसकी जांच ED से कराने का अनुरोध करेगी. हालांकि, ED ने प्रशासन के इस आश्वासन से पहले ही मामले में ECIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

The post JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में अब ED की एंट्री, PMLA के तहत केस दर्ज appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top