Hot News

JPSC परीक्षा विवाद में बड़ी कार्रवाई, पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते गिरफ्तार

पंकज त्रिपाठी और प्रणव की रिपोर्ट

L Khiyangte Arrest: पूर्व सदस्य अजिता भट्टाचार्य से पूछताछ के बीच झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते को गिरफ्तार कर लिया गया है. JPSC-JSSC परीक्षा विवाद के बीच हुई इस कार्रवाई को अहम माना जा रहा है. परीक्षा प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं से जुड़े मामले में जांच एजेंसी पहले से ही एल खियांग्ते की भूमिका की जांच कर रही थी.

इससे पहले जांच एजेंसी ने एल खियांग्ते के आवास समेत उनसे जुड़े अन्य ठिकानों पर छापेमारी की थी. जांच के दौरान परीक्षा में कथित गड़बड़ी और उससे जुड़े पहलुओं को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी जुटाई गई थी. अब गिरफ्तारी के बाद जांच एजेंसी मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.

परीक्षा विवाद में जांच का दायरा बढ़ा

JPSC-JSSC परीक्षा विवाद को लेकर छात्र लगातार निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच की मांग कर रहे हैं. छात्रों का कहना है कि परीक्षा में कथित अनियमितताओं के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.

जांच में लेन-देन और अन्य लोगों की भूमिका पर फोकस

एल. खियांग्ते की गिरफ्तारी के बाद CID की जांच का दायरा और बढ़ने की संभावना है. एजेंसी कथित लेन-देन की कड़ियों के साथ-साथ परीक्षा प्रक्रिया से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर सकती है. JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी को लेकर छात्र पहले से ही आंदोलन कर रहे हैं. छात्र पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. ऐसे में पूर्व चेयरमैन की गिरफ्तारी के बाद मामले को लेकर सियासी हलचल भी तेज हो गई है.

ये भी पढ़ें- JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में अब ED की एंट्री, PMLA के तहत केस दर्ज

2 करोड़ रुपये के कथित लेन-देन को लेकर पूछताछ

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूछताछ के दौरान कथित तौर पर 2 करोड़ रुपये के लेन-देन से जुड़ी जानकारी सामने आई है. हालांकि, इस संबंध में आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी सामने आना अभी बाकी है. CID परीक्षा से जुड़े कथित भ्रष्टाचार, वित्तीय लेन-देन और परीक्षा प्रक्रिया में भूमिका को लेकर पूर्व चेयरमैन से पूछताछ कर रही थी.

ये भी पढ़ें- JPSC गड़बड़ी मामले में CID दफ्तर पहुंचीं पूर्व सदस्य, पूछताछ जारी

The post JPSC परीक्षा विवाद में बड़ी कार्रवाई, पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top