Hot News

‘विपक्ष के बहकावे में न आएं’- बवाल के बाद CM हेमंत का छात्रों को संदेश, लाठी चार्ज पर क्या बोले सिटी एसपी

Hemant Soren, रांची : जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में सुधार की मांग को लेकर सोमवार को हुए अभ्यर्थियों के अभूतपूर्व विधानसभा घेराव और देर शाम हुए बवाल के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और रांची के सिटी एसपी पारस राणा के सामने आ चुके हैं. एक तरफ जहां मुख्यमंत्री ने युवाओं को संवाद का न्योता देते हुए उनकी मांगों पर गंभीर कार्रवाई का भरोसा दिया है, वहीं दूसरी तरफ पुलिस प्रशासन ने स्थिति को संभालने के दौरान हुए बल प्रयोग और पुलिसकर्मियों पर हुए पथराव की पूरी जानकारी दी है.

“दोषी चाहे जो हो बख्शा नहीं जाएगा”- CM हेमंत सोरेन

झारखंड विधानसभा घेराव के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया पर अपना संदेश साझा करते हुए सबसे पहले पुलिस और प्रशासन को स्थिति संभालने के लिए धन्यवाद किया. इसके बाद युवाओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने लिखा कि लोकतंत्र में अपनी आवाज उठाना छात्रों का अधिकार है और उनकी बात को सुनना प्रशासन की नैतिक जिम्मेदारी है. उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशासन के वरिष्ठ मंत्री लगातार अभ्यर्थियों से संवाद कर रहे हैं और उनकी मांगों पर पूरी संवेदनशीलता से कार्रवाई की जाएगी. पिछले दिनों की कार्रवाइयों का हवाला देते हुए सीएम ने कहा कि दोषी चाहे कोई भी हो, प्रशासन ने किसी को नहीं बख्शा है. उनका मकसद परीक्षा व्यवस्था को पूरी तरह पारदर्शी, तकनीक-सक्षम और सुरक्षित बनाना है. इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने छात्रों को आगाह करते हुए अपील की कि वे विपक्ष के नेतृत्वक नैरेटिव और भड़काने वाले मनसूबों के बहकावे में न आएं, बल्कि प्रशासन के साथ संवाद और विश्वास के जरिए इस समस्या का स्थायी समाधान निकालें.

ये भी पढ़ें: Jharkhand Liquor Scam: ACB समन पर नहीं पहुंचे कंपनियों के निदेशक, 11 को उत्पाद अधिकारियों से होगी पूछताछ

“स्थिति को कंट्रोल करने के लिए करना पड़ा हल्का बल प्रयोग”- सिटी एसपी

दूसरी ओर, रांची के सिटी एसपी पारस राणा ने मीडिया से बातचीत करते हुए विधानसभा परिसर के बाहर हुई पुलिसिया कार्रवाई का पूरा ब्योरा दिया. उन्होंने बताया कि प्रदर्शन के आयोजक खुद भी छात्रों से शांति बनाए रखने की अपील कर रहे थे, लेकिन इसके बावजूद भीड़ में से पथराव किया गया. उग्र भीड़ जब सुरक्षा घेरा तोड़कर सीधे विधानसभा के मुख्य द्वार के समीप पहुंच गई और पथराव में पुलिस जवान घायल होने लगे, तब स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा. सिटी एसपी ने स्पष्ट किया कि इस कार्रवाई में कुछ छात्रों को भी मामूली चोटें आई हैं. उन्होंने यह भी जानकारी दी कि घटना के बाद किसी भी प्रदर्शनकारी को हिरासत में नहीं लिया गया है और पुलिस प्रशासन ने पूरी संवेदनशीलता के साथ छात्रों को वहां से सुरक्षित और शांतिपूर्ण तरीके से उनके गंतव्य स्थानों की ओर रवाना कराया है.

ये भी पढ़ें: विधानसभा के सामने 11 अगस्त को वित्तरहित शिक्षकों का महाधरना, संस्कृत स्कूल और मदरसा कर्मी भी होंगे शामिल

The post ‘विपक्ष के बहकावे में न आएं’- बवाल के बाद CM हेमंत का छात्रों को संदेश, लाठी चार्ज पर क्या बोले सिटी एसपी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top