Hot News

सौरभ गांगुली और उनकी पत्नी डोना को जान से मारने की धमकी, सेक्रेटरी ने ठाकुरपुकुर थाने में की शिकायत

कोलकाता से विकास कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

Sourav Ganguly Death Threat: हिंदुस्तानीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली एवं उनकी पत्नी डोना गांगुली को जान से मारने की धमकी दी गयी है. उनके बेहला वाले घर पर धमकी भरा पत्र मिलने के बाद थाने में लिखित शिकायत की गयी है. परिवार ने पुलिस को बताया है कि यह दूसरा मौका है, जब सौरभ गांगुली के परिवार को अनजान लोगों की तरफ से जान से मारने की धमकी मिली है.

सेक्रेटरी ने ठाकुरपुकुर थाने में की लिखित शिकायत

सौरभ गांगुली की पर्सनल सेक्रेटरी तानिया भट्टाचार्य ने सोमवार की रात को ठाकुरपुकुर थाने में शिकायत दर्ज करवायी. उन्होंने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी. उन्होंने आरोप लगाया कि गांगुली परिवार को पिछले कुछ महीनों से एक अनजान व्यक्ति से बार-बार धमकी भरे लेटर मिल रहे हैं. शुरू में सौरभ एवं उनके परिवार ने इसे गंभीरता से नहीं लिया. लेकिन, सोमवार को लेटर मिलने के बाद, क्रिकेटर और उनका परिवार सुरक्षा को लेकर चिंतित है.

अंग्रेजी भाषा में लिखा गया है धमकी भरा पत्र

शिकायत में कहा गया है कि पिछले 6 महीनों से सौरभ को अंग्रेजी में लेटर भेजे जा रहे हैं. हालांकि, पहले के लेटर में आपत्तिजनक भाषा थी. परिवार ने शुरू में उन पर ध्यान नहीं दिया, लेकिन सोमवार को उनके घर पर मिले लेटर में सौरभ एवं उनकी पत्नी डोना दोनों की जान को सीधा खतरा बताया गया था. इस लेटर के मिलने के बाद सौरभ की पर्सनल सेक्रेटरी ठाकुरपुकुर थाने में पहुंची. ठाकुरपुकुर थाने की पुलिस की तरफ से लालबाजार के डिटेक्टिव डिपार्टमेंट को भी इस मामले की जानकारी दे दी गयी है. कौन ऐसी हरकतें कर रहा है, पुलिस इसकी जांच में जुट गयी है.

The post सौरभ गांगुली और उनकी पत्नी डोना को जान से मारने की धमकी, सेक्रेटरी ने ठाकुरपुकुर थाने में की शिकायत appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top