Hot News

मौसम : बिहार-झारखंड में बारिश का अलर्ट, जानें 15 अगस्त तक कहां होगी भारी बारिश

Weather Forecast : मौसम विभाग ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि 11 से 13 अगस्त के दौरान उत्तर और पूर्वी हिंदुस्तान के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है. 11 अगस्त और 13 अगस्त को हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब के सभी इलाकों में भारी बारिश हो सकती है. वहीं 11 से 12 अगस्त के दौरान पूर्वी राजस्थान और 14 अगस्त को पूर्वी उत्तर प्रदेश के अधिकतर इलाकों में वर्षा होने के आसार हैं.

11 से 12 अगस्त तक पश्चिमी मध्य प्रदेश और 10 से 16 अगस्त तक पूर्वी मध्य प्रदेश के सभी इलाकों में बारिश होने के आसार हैं. वहीं छत्तीसगढ़ में 13 से 16 अगस्त के दौरान जबकि विदर्भ में 13 व 14 अगस्त को काफी बड़े हिस्से में मूसलाधार बारिश हो सकती है.

झारखंड का कैसा रहेगा मौसम ?

झारखंड में 11 से 14 अगस्त 2026 के दौरान आमतौर पर बादल छाए रहने का अनुमान है. 11 अगस्त को राज्य के कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की

राजस्थान का मौसम कैसा रहेगा ?

राजस्थान में 11 अगस्त को जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा, उदयपुर, जोधपुर और बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में मध्यम से तेज बारिश का अनुमान है, जबकि दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के कोटा, उदयपुर और अजमेर संभागों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. इसके बाद 12 और 13 अगस्त को भारी बारिश में कमी आएगी लेकिन राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा जारी रहेगी. वहीं 14 अगस्त से पश्चिमी राजस्थान और 15 अगस्त से पूर्वी राजस्थान के अधिकांश भागों में बारिश में कमी देखी जाएगी.

The post मौसम : बिहार-झारखंड में बारिश का अलर्ट, जानें 15 अगस्त तक कहां होगी भारी बारिश appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top