Hot News

पाकिस्तान दौरे पर क्लिंटन की सुरक्षा का 26 साल पुराना राज खुला, पत्रकार ने बताया कैसे रचा गया था डमी विमान का खेल

Bill Clinton Pakistan Visit : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के साल 2000 के पाकिस्तान दौरे से जुड़ा एक बेहद गोपनीय सुरक्षा ऑपरेशन 26 साल बाद सामने आया है. व्हाइट हाउस की वरिष्ठ पत्रकार रही सुसान पेज ने खुलासा किया है कि क्लिंटन के पाकिस्तान दौरे के दौरान उनकी सुरक्षा के लिए एक डिकॉय विमान का इस्तेमाल किया गया था. खास बात यह है कि उस समय पत्रकारों को इस योजना के बारे में पहले ही गोपनीय ब्रीफिंग दी गई थी.

पाकिस्तान जाने से पहले पत्रकार को दी गई थी गुप्त जानकारी

द वॉशिंगटन पोस्ट के मुताबिक, मार्च 2000 में क्लिंटन के हिंदुस्तान से पाकिस्तान रवाना होने से पहले प्रशासन ने तत्कालीन व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स एसोसिएशन की प्रमुख सुसान पेज को ऑफ-द-रिकॉर्ड ब्रीफिंग के लिए बुलाया था. अधिकारियों ने उन्हें बताया था कि पाकिस्तान की उड़ान बेहद जोखिम भरी है और राष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए कई असाधारण इंतजाम किए जा रहे हैं.

इनमें एक डिकॉय प्लेन का इस्तेमाल भी शामिल था. पेज के मुताबिक, उस समय खतरा सिर्फ राष्ट्रपति तक सीमित नहीं था, बल्कि उनके साथ यात्रा कर रहे पत्रकार भी जोखिम में थे.

कैमरों के सामने उतरा एक विमान, क्लिंटन दूसरे से निकले

इस सुरक्षा ऑपरेशन का सबसे दिलचस्प हिस्सा तब सामने आया, जब मार्च 2000 में इस्लामाबाद एयरपोर्ट पर कैमरों के सामने Air Force One के निशान वाला एक विमान उतरा. एक सीक्रेट सर्विस अधिकारी, जो देखने में क्लिंटन जैसे लगते थे, पहले विमान से बाहर निकले.

इसके कुछ ही देर बाद एक बिना किसी खास पहचान वाला दूसरा विमान वहां पहुंचा. इसी विमान से असल में राष्ट्रपति बिल क्लिंटन बाहर निकले. इस तरह संभावित हमलावरों को राष्ट्रपति के वास्तविक विमान और उनकी लोकेशन को लेकर भ्रमित किया गया.

26 साल बाद क्यों खोला राज?

सुसान पेज ने बताया कि उन्होंने इतने वर्षों तक इस घटना के बारे में बात नहीं की, क्योंकि उस समय उन्हें दी गई जानकारी ऑफ-द-रिकॉर्ड थी. लेकिन अब 26 साल से ज्यादा समय बीत चुका है और क्लिंटन के पाकिस्तान पहुंचते ही डिकॉय ऑपरेशन का सच सामने आ गया था, इसलिए उन्होंने इस घटना के बारे में बताना उचित समझा.

ट्रंप के विमान बदलने की घटना से फिर चर्चा में आया मामला

क्लिंटन का यह पुराना सुरक्षा ऑपरेशन उस समय चर्चा में आया है, जब हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा को लेकर भी इसी तरह के विमान बदलने की समाचार सामने आई. द वॉशिंगटन पोस्ट के मुताबिक, पिछले महीने तुर्किये से रवाना होते समय ट्रंप ने कथित तौर पर एक विश्वसनीय ईरानी खतरे के चलते विमान बदल लिया था.

रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप को एयरपोर्ट के एक कैटरिंग ट्रक के जरिए एक बिना पहचान वाले Air Force C-32A विमान तक ले जाया गया, जबकि पत्रकारों और कुछ अधिकारियों को लेकर राष्ट्रपति का आधिकारिक विमान डिकॉय की भूमिका में आगे गया.

व्हाइट हाउस ने इस तरह की सुरक्षा व्यवस्था का सीधे तौर पर जिक्र किए बिना कहा कि राष्ट्रपति को कई दुश्मनों से लगातार खतरा है और प्रशासन उनकी सुरक्षा के लिए उपलब्ध हर जरूरी साधन का इस्तेमाल करता है.

Also read : IGI एयरपोर्ट पर यात्री के बैग में मिली खोपड़ी, CISF की जांच में हुआ खुलासा

The post पाकिस्तान दौरे पर क्लिंटन की सुरक्षा का 26 साल पुराना राज खुला, पत्रकार ने बताया कैसे रचा गया था डमी विमान का स्पोर्ट्स appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top