Hot News

UGC NET Answer Key 2026: आज जारी हो सकती है आंसर-की, ऐसे करें चेक

UGC NET Answer Key 2026: यूजीसी नेट और सीएसआईआर यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा में शामिल के लिए आज यानी कि 16 अगस्त 2026 को आंसर की जारी किया जा सकता है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने इस संबंध में पूर्व में नोटिस जारी की थी. अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं तो आंसर की जारी होने के बाद आप NTA की ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर इसे देख सकते हैं.

पहले जारी हुए नोटिस के अनुसार, इन परीक्षाओं की प्रोविजनल आंसर-की 16 अगस्त 2026 को जारी होने वाली है. ऐसे में स्टूडेंट्स को बेसब्री से इंतजार है. आंसर की देखने के लिए एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड जैसी डिटेल्स लगेगी.

UGC NET नोटिस (PC-ऑफिशियल वेबसाइट)

कहां चेक होगी UGC NET Answer Key?

आंसर-की जारी होने के बाद उम्मीदवार इसे NTA की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे.

UGC NET: ugcnet.nta.nic.in

CSIR NET: csirnet.nta.nic.in

ये भी पढ़ें: India’s First Engineering College: 1847 में बना था देश का पहला प्रशासनी इंजीनियरिंग कॉलेज, जानें एडमिशन प्रोसेस

ऐसे डाउनलोड करें UGC NET Answer Key

आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं. UGC NET या CSIR NET Answer Key 2026 लिंक पर क्लिक करें. एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड डालें. लॉगिन करते ही आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट स्क्रीन पर दिखाई देगी. PDF डाउनलोड कर इसे फ्यूचर के लिए सेव कर लें.

ध्यान रखें: आंसर-की और रिजल्ट से जुड़ी किसी भी अपडेट के लिए केवल NTA की आधिकारिक सूचना को ही सही मानें.

Answer Key के साथ क्या मिलेगा?

प्रोविजनल आंसर-की के साथ उम्मीदवारों की रिस्पॉन्स शीट और क्वेश्चन पेपर भी उपलब्ध कराए जा सकते हैं. आंसर-की जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने उत्तरों का मिलान कर सकेंगे.

अगर किसी उत्तर को लेकर उम्मीदवार को आपत्ति है, तो NTA की ओर से निर्धारित अवधि में ऑब्जेक्शन दर्ज कराने का मौका दिया जाएगा. प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद फाइनल आंसर-की जारी की जाएगी. इसी के आधार पर आगे रिजल्ट तैयार किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: ABC ID क्या है? जानिए किसके लिए जरूरी है और क्या हैं इसके फायदे

The post UGC NET Answer Key 2026: आज जारी हो सकती है आंसर-की, ऐसे करें चेक appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top