Hot News

Awarapan 2 Vs Batwara 1947 Box Office Day 2: इमरान हाशमी या सनी देओल? दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर किसका दबदबा, कौन रहा पीछे?

Awarapan 2 Vs Batwara 1947 Box Office Day 2: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ और सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर आमने-सामने हैं. दोनों फिल्में एक साथ रिलीज हुई हैं. पहले दिन के मुकाबले दूसरे दिन दोनों फिल्मों की कमाई में अच्छा उछाल देखने को मिला है. ऐसे में अब सवाल है कि दूसरे दिन किस फिल्म ने बाजी मारी और कौन कितने करोड़ पीछे रह गई. तो चलिए जानते हैं दोनों फिल्मों की दूसरे दिन की कमाई और पूरा बॉक्स ऑफिस हाल.

Awarapan 2 Box Office Day 2: दूसरे दिन ही पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा

बंटवारा 1947 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2, फोटो- Sacnilk

वहीं, सनी देओल और प्रीति जिंटा की ‘बंटवारा 1947’ ने भी दूसरे दिन अपनी कमाई में अच्छा उछाल देखा है. फिल्म ने दूसरे दिन हिंदुस्तान में 13.50 करोड़ रुपये की नेट कमाई की है. इसके साथ ही फिल्म का हिंदुस्तान में कुल नेट कलेक्शन 19.25 करोड़ रुपये हो गया है.

फिल्म ने हिंदुस्तान में अब तक 22.91 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है. वहीं, दूसरे दिन विदेशों में फिल्म ने 2 करोड़ रुपये कमाए हैं. इसकी कुल विदेशी कमाई अब 3.50 करोड़ रुपये हो गई है. फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 26.41 करोड़ रुपये पहुंच गया है.

Awarapan 2 Vs Batwara 1947 Box Office: दूसरे दिन किसका पलड़ा रहा भारी?

अब दोनों फिल्मों की दूसरे दिन की कमाई को देखें तो इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ ने साफ तौर पर बाजी मार ली है. फिल्म ने दूसरे दिन 33.75 करोड़ रुपये कमाए, जबकि ‘बंटवारा 1947’ की कमाई 13.50 करोड़ रुपये रही.

यानी दूसरे दिन दोनों फिल्मों की कमाई में 20.25 करोड़ रुपये का बड़ा अंतर रहा. इस तरह ‘आवारापन 2’ ने ‘बंटवारा 1947’ को काफी पीछे छोड़ दिया है.

Awarapan 2 Star Cast: इमरान हाशमी फिर बने शिवम पंडित

‘आवारापन 2’ साल 2007 में आई इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन’ का अगला पार्ट है. करीब 19 साल बाद इमरान एक बार फिर शिवम पंडित के किरदार में लौटे हैं. फिल्म में उनके साथ दिशा पाटनी मुख्य भूमिका में हैं. दिशा फिल्म में जारा का किरदार निभा रही हैं.

फिल्म का निर्देशन नितिन कक्कड़ ने किया है. इसमें शबाना आजमी, पूरन गाब्बी और सुविंदर विक्की भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं. फिल्म को विशेष फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है.

Batwara 1947 Star Cast: सनी देओल के साथ नजर आए ये सितारे

‘बंटवारा 1947’ हिंदुस्तान-पाकिस्तान के बंटवारे के दौर की कहानी दिखाती है. फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है और इसे आमिर खान प्रोडक्शंस ने प्रोड्यूस किया है.

फिल्म में सनी देओल के साथ प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, अली फजल, कनिका कपूर, करण देओल और अभिमन्यु सिंह जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं. फिल्म में उस दौर के लोगों की जिंदगी और बंटवारे के दौरान उन्हें झेलनी पड़ी परेशानियों को दिखाया गया है.

यह भी पढ़ें: Awarapan 2 : आवारापन 2′ से क्यों बाहर हुए मोहित सूरी? 19 साल बाद निर्माता विशेष भट्ट ने खोला राज

The post Awarapan 2 Vs Batwara 1947 Box Office Day 2: इमरान हाशमी या सनी देओल? दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर किसका दबदबा, कौन रहा पीछे? appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top