वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एयर इंडिया के एक पैसेंजर की बंदूक से गोली चली, जिसमें दो लोगों के घायल होने की सूचना है. यह जानकारी एएनआई न्यूज एजेंसी ने दी है. पैसेंजर यूपी के आजमगढ़ का रहने वाला है. वह अपनी पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर थे और उन्हें एयर इंडिया की IX-1810 फ्लाइट से मुंबई जाना था.
सिक्योरिटी चेक के दौरान चली गोली
गोली चलने की घटना सिक्योरिटी चेक के दौरान हुई. अधिकारियों ने बताया कि AAICLAS (AAI कार्गो लॉजिस्टिक्स एंड एलाइड सर्विसेज कंपनी लिमिटेड) के स्क्रीनर पिस्टल की जांच कर रहे थे.
पैसेंजर ने एक राउंड फायरिंग की
वाराणसी एयरपोर्ट पर फायरिंग की घटना सुबह करीब 9:30 बजे हुई. जब मुंबई जा रहे पैसेंजर, जो अपनी पत्नी के साथ ट्रैवल कर रहे थे ने फ्लाइट में हथियार होने की बात कही. वाराणसी एयरपोर्ट डायरेक्टर ने मीडिया को बताया कि हथियारों की चेकिंग के दौरान, पैसेंजर ने एक राउंड फायर किया. जिससे दो AAICLAS स्क्रीनर घायल हो गए. दोनों को इलाज के लिए न्यू लक्ष्मी ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया. घटना की जांच चल रही है.
ये भी पढ़ें :PM मोदी के बयान पर पी चिदंबरम का तंज, कहा- मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व
The post वाराणसी एयरपोर्ट पर एयर इंडिया के पैसेंजर की बंदूक से चली गोली, दो घायल appeared first on Naya Vichar.

