Hot News

LPG सिलेंडर चाहिए तो आज ही करा लें e-KYC, 16 अगस्त के बाद बढ़ सकती है परेशानी

अगर आपके घर में एलपीजी सिलेंडर आता है और आपने अभी तक ई-केवाईसी पूरी नहीं की है, तो आज इसे टालना भारी पड़ सकता है. 16 अगस्त 2026 को एलपीजी ई-केवाईसी की आखिरी तारीख है. यानी जिन ग्राहकों की ई-केवाईसी अब तक बाकी है, उन्हें आज ही इसे पूरा करने की कोशिश करनी चाहिए.

डेडलाइन को लेकर 15 और 16 अगस्त की तारीख के बीच कंफ्यूजन भी है. ऐसे में जरूरी है कि ग्राहक तारीख को लेकर असमंजस में रहने के बजाय अपनी केवाईसी पूरी कर लें. यह प्रक्रिया इंडेन, हिंदुस्तान गैस और एचपी गैस के ग्राहकों के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से की जा सकती है.

किसे ई-केवाईसी कराना जरूरी है?

एलपीजी कनेक्शन की पहचान को आधार के जरिए वेरिफाई करने के लिए ई-केवाईसी की जाती है. खास तौर पर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के कनेक्शन के लिए यह जरूरी है. पीएमयूवाई की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, ग्राहक एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर के जरिए भी यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं. वहीं, अगर किसी ग्राहक ने अभी तक अपना वेरिफिकेशन नहीं कराया है, तो उसे अपनी जानकारी अपडेट कराने के लिए भी ई-केवाईसी पूरी कर लेनी चाहिए.

ई-केवाईसी नहीं हुई तो क्या असर पड़ेगा?

समय पर ई-केवाईसी पूरी नहीं होने पर आगे एलपीजी सिलेंडर लेने में परेशानी आ सकती है. उज्ज्वला योजना के ग्राहकों को मिलने वाली सब्सिडी पर भी इसका असर पड़ सकता है. हालांकि, इसका यह मतलब नहीं है कि 16 अगस्त के बाद सभी एलपीजी कनेक्शन तुरंत खत्म कर दिए जाएंगे. इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन अपनी केवाईसी को लंबित रखना भी सही नहीं होगा.

ये भी पढ़ें:

इंडेन, हिंदुस्तान गैस और HP गैस की ई-केवाईसी कैसे होगी?

ग्राहक अपनी गैस कंपनी के ऐप से घर बैठे यह काम कर सकते हैं. इसके लिए आधार ऑथेंटिकेशन और फेस वेरिफिकेशन की जरूरत होगी.

  • इंडेन: इंडेन ऑयल वन ऐप से ई-केवाईसी की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है.
  • हिंदुस्तान गैस: हैलो बीपीसीएल ऐप के जरिए आधार बेस्ड ई-केवाईसी पूरी कर सकते हैं.
  • एचपी गैस: एचपी पे ऐप पर आधार वेरिफिकेशन और फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए प्रक्रिया पूरी होगी.

इसके लिए आधार फेस आरडी ऐप की भी जरूरत पड़ सकती है.

ऑनलाइन नहीं हो रही तो कहां जाएं?

अगर स्मार्टफोन नहीं है या ऐप से ई-केवाईसी करते समय परेशानी आ रही है, तो नजदीकी गैस एजेंसी या एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर से संपर्क करें. वहां बायोमेट्रिक मशीन के जरिए भी ई-केवाईसी पूरी कराई जा सकती है. ऐसे में आज ही अपनी केवाईसी की स्थिति देखना बेहतर रहेगा, ताकि बाद में सिलेंडर या सब्सिडी से जुड़ी परेशानी से बचा जा सके.

ये भी पढ़ें:

The post LPG सिलेंडर चाहिए तो आज ही करा लें e-KYC, 16 अगस्त के बाद बढ़ सकती है परेशानी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top