Hot News

₹10 हजार डाउन पेमेंट पर घर लाएं Suzuki Access 125, हर महीने इतनी देनी होगी EMI

इंडियन ऑटोमोबाइल मार्केट में स्कूटर की डिमांड दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है. इसका क्रेज सिर्फ शहरों में ही नहीं, बल्कि गांव में भी लोग पसंद कर रहे हैं. खासकर स्त्रीओं के लिए यह एक बढ़िया साधन भी है. ऐसे में जब स्कूटर की बात होती है तो सुजुकी एक्सेस 125 का नाम सबसे पहले आता है, जो लंबे समय से ग्राहकों का दिल जीत रही है. सुजुकी स्कूटर स्कूल, कॉलेज या रोजाना ऑफिस जाने वाले लोगों के लिए बेहतर ऑप्शन है. यदि आपको भी इसे घर लाना है, तो इस आर्टिकल में बताएंगे कि कैसे कम कीमत में खरीद सकते हैं. एक बार पूरा बजट नहीं बना रहे हैं, तो इसे EMI पर ले सकते हैं, वो भी सिर्फ 10 हजार देकर. आइए जानते हैं कैसे…

सुजुकी एक्सेस 125 की कीमत कितनी है?

कोई भी गाड़ी लेने से पहले उसकी कीमत के बारे में जान लेना सबसे पहले जरूरी होता है. सुजुकी एक्सेस 125 इलेक्ट्रिक स्कूटर की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 82,185 रुपये है, जबकि टॉप वेरिएंट के लिए 92,200 रुपये है. हालांकि, इसे रोड पर लाने तक में आपकी खर्च बढ़ जाएगी, क्योंकि उसमें RTO और इंश्योरेंस चार्ज जुड़ जाता है. इसका डिस्क/ड्रम मॉडल की ऑन रोड कीमत 98 हजार रुपये करीब है. 

सुजुकी एक्सेस 125 10 हजार रुपये डाउन पेमेंट पर कैसे खरीदें?

यदि आपने सुजुकी एक्सेस 125 का स्टैंडर्ड एडिशन खरीदने का प्लान है, तो कीमत लगभग 1,00,040 ऑन रोड पड़ेगा. उसके बाद आप 10,000 रुपये डाउन पेमेंट करते हैं, तो बाकी बचे 90,040 अमाउंट को लोन के रूप में फाइनेंशियल बैंक से लेना पड़ेगा. यदि आपका सारा क्रेडिट स्कोर और बैंक रिकॉर्ड बेहतर रहता है, तो आसानी से लोन मिल जाएगा. 

ये भी पढ़ें: TVS Jupiter 125 vs Suzuki Access 125: स्त्रीओं के लिए कौन-सा स्कूटर रहेगा सेफ और शानदार?

मंथली EMI कितनी बनेगी?

यदि आपको, सुजुकी एक्सेस 125 का स्टैंडर्ड एडिशन के लिए लोन ऑफर किया जाता है और आपको EMI पूरा करने के लिए 24 महीने यानि 2 साल का टेन्योर लेते हैं, तो आपकी EMI ज्यादा प्रेशर वाली नहीं बनेगी. आमतौर पर ऐसा होता है कि फाइनेंस करने वाले बैंक 9.5 से लेकर 10 प्रतिशत तक ब्याज दर पर लोन देते हैं. यदि आपको भी यह लोन 9.8 प्रतिशत ब्याज रेट पर मिलता है, तो हरेक महीने 4,163 रुपये EMI देनी पड़ेगी. इस अमाउंट में आपके ऊपर ज्यादा प्रेशर नहीं बनेगा. यदि आप 25 हजार रुपये का महिना भी कमाते हैं, तो इसे अफोर्ड कर सकते हैं.

दूसरा प्लान भी चुन सकते हैं?

यदि आपकी सैलरी 50 हजार या उससे अधिक है और ज्यादा दिनों तक EMI का लफड़ा नहीं पालना चाहते हैं, तो कम टेन्योर वाला ऑप्शन का चयन कर सकते हैं. अगर आपने 18 महीने यानि डेढ़ साल के लिए प्लान लिया है तो महीने की EMI 5,241 रुपये बनेगी. इससे भी कम 12 साल का प्लान है, जिसमें आपको हर महीने 7,939 रुपये देने पड़ेंगे.

ये भी पढ़ें: ₹95 हजार से कम में आता है Suzuki का ये स्कूटर, 55kmpl माइलेज के साथ मिलते हैं कई शानदार फीचर्स

सुजुकी एक्सेस 125 की खासियत क्या है?

सुजुकी एक्सेस 125 में 124 सीसी का एयर-कूल्ड, सिंगल सिलेंडर इंजन मिलता है. यह इंजन 8.7PS की ताकत और 10 NM का टॉर्क जेनरेट करने का पावर रखता है. इसमें बिग साइज अंडर सीट स्टोरेज भी मिलता है, जिसमें 2 हेलमेट आसानी से रख सकते हैं. इसके अलावा बाहरी फ्यूल फिलिंग, डिजिटल कंसोल और यूएसबी चार्जिंग सॉकेट जैसे शानदार फीचर्स भी मिलते हैं.  

The post ₹10 हजार डाउन पेमेंट पर घर लाएं Suzuki Access 125, हर महीने इतनी देनी होगी EMI appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top