Hot News

Bhojpuri Bawal: मुझे आंसू से खरीदा जा सकता है, पैसे और धौंस से नहीं… Pawan Singh ने क्यों कही ये बात?

Bhojpuri Bawal: रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ के 14वें एपिसोड में पावर स्टार पवन सिंह और मशहूर कॉमेडियन हिंदुस्तानी सिंह के बीच दिल खोलकर बातचीत देखने को मिली. शो के दौरान हिंदुस्तानी सिंह ने पवन सिंह की दरियादिली से जुड़ा एक किस्सा शेयर करते हुए पूछा, “हमने सुना है कि एक शो में आपने 11 लाख रुपये कमाए थे और घर जाते-जाते सब रास्ते में ही बांट दिए?” इसके बाद हिंदुस्तानी ने अपने मजाकिया अंदाज में चुटकी लेते हुए कहा, “आप हमारे घर के बगल से क्यों नहीं निकले? उधर हम लोग भी खड़े थे.”

“पैसे और धौंस से मुझे नहीं खरीदा जा सकता”

View on Instagram

हिंदुस्तानी की बात सुनकर पवन सिंह मुस्कुराए और स्वीकार किया कि वह थोड़े मूडी इंसान हैं. अपने पुराने दिनों को याद करते हुए पवन सिंह ने एक दिलचस्प किस्सा सुनाया:

“बहुत पहले की बात है, बारिश में एक शख्स ने मुझे साइन किया और कैश लाकर दिया कि भाईजी यह काम करना है. साथ में मौजूद एक और शख्स ने कहा कि ‘पवन जी के पास पैसा रहेगा तो इनसे कभी भी काम करवा लूंगा.’ उनकी यह बात सुनते ही मैंने साफ मना कर दिया कि भाई अब तो मैं यह फिल्म बिल्कुल नहीं करूंगा. मैंने तुरंत पैसे वापस भिजवा दिए और वह फिल्म नहीं की.”

पवन सिंह ने अपनी सोच को साफ करते हुए कहा, “मुझे जितने लोग जानते हैं, उन्हें पता है कि पवन सिंह को आंसू से खरीदा जा सकता है, पैसे और धौंस से नहीं.”

“मुझे समझ आ जाता है कि कौन मक्खन लगा रहा है”

शो में आगे हिंदुस्तानी ने पवन सिंह से पूछा कि क्या उन्हें अपने आसपास मौजूद लोगों की नीयत का पता चल जाता है कि कौन सच बोल रहा है और कौन सिर्फ मक्खन लगा रहा है?

इस पर पवन सिंह ने दिल की बात कहते हुए कहा,

“मुझे तुरंत महसूस हो जाता है. मुझे समझ आ जाता है कि यह इंसान मुझे पागल समझ रहा है. लेकिन अगर मुझे किसी का सच्चा प्यार दिख गया, तो मुझे यह सोफा (इशारा करते हुए) भी नहीं चाहिए. मैं आज भी अपने घर में बेड पर नहीं सोता, हॉल में चटाई बिछाकर सोता हूं. मुझे आसपास 3-4 लोग चाहिए ताकि हंस-बोलकर सो सकूं. मैं मिजाज से ही काम करता हूं और आगे भी ऐसे ही करूंगा.”

ये भी पढ़ें: Bhojpuri Bawal Promo: बिहारी स्टाइल में पवन सिंह ने बनाया दाल-भात-भुजिया, जन्नत जुबैर को भी पढ़ा दिया ‘हरियर मर्चा’ का पाठ

The post Bhojpuri Bawal: मुझे आंसू से खरीदा जा सकता है, पैसे और धौंस से नहीं… Pawan Singh ने क्यों कही ये बात? appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top